Munger Lok Sabha: NDA की तरफ़ से कौन होगा उम्मीदवार, BJP विधायक प्रणव यादव ने दिया ये जवाब

MungerLok Sabha Election Ground Report: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज़ हो चुकी है। राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के बीच चुनावी दांव पेंच का खेल शुरू हो चुका है। इसी क्रम में वन इंडिया हिंदी की टीम लोकसभा चुनाव को लेकर जनता के बीच क्या माहौल है जानने मुंगेर लोकसभा क्षेत्र पहुंची।

वन इंडिया हिंदी के वरिष्ट संवाददाता इंज़माम वहीदी से मुंगेर विधायक प्रणव यादव ने खास बातचीत की, उन्होंन कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 का यही समीकरण है कि राष्ट्र का बचाना है। इस राष्ट्र को सिर्फ़ हमारे पीएम नरेंद्र मोदी बचा सकते हैं। जनता ये समझ चुकी है कि मेरा देश पीएम मोदी के हाथों में महफूज़ है।

Munger Lok Sabha: Who will be the candidate from NDA, BJP MLA Pranab Yadav gave this answer

पीएम मोदी के सामने लोगों को कोई और विकल्प नज़र नहीं आ रहा है। प्रणव यादव से सवाल किया गया कि पिछली बार स्थानीय सांसद आपके साथ गठबंधन में थे, इस बार दोनों की राहें अलग-अलग हैं तो फिर विकास को किस तरह से देखते हैं।

Recommended Video

    लोकसभा चुनाव को लेकर क्या है माहौल?,BJP विधायक प्रणव यादव ने की वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत

    नौआगढ़ी के ज़मीन पर ही जनता ने उनसे (ललन सिंह) से कहा था कि वोट आपको नहीं दे रहे हैं। वोट पीएम मोदी के नाम पर दे रहे हैं। हम लोगों को देश को देखना है, इसलिए वोट नरेंद्र मोदी को दे रहे हैं। आप हमारी मजबूरी हैं। यह मजबूरी थी कि ललन सिंह NDA की तरफ़ से उम्मीदवार थे।

    Munger Lok Sabha: Who will be the candidate from NDA, BJP MLA Pranab Yadav gave this answer

    इस बार यह मजबूरी नहीं है, मुंगेर से ललन सिंह हारेंगे यह तय बात है। एनडीए की तरफ़ से जो भी उम्मीदवार होगा उसकी जाती सुनिश्चित है। मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में विकास के सवाल पर विधायक प्रणव यादव ने कहा कि जो भी विकास हो रहा है, वह पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा है।

    प्रणव यादव ने स्थानीय सांसद ललन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सिर्फ़ अपने हित की बात करते हैं। ललन सिंह को मंत्री नहीं बनाया गया इसलिए वह पीएम मोदी के खिलाफ़ बातें कर रहे हैं। जनता समय पर इनको जवाब देने जा रही है। उन्होंने सिर्फ़ तोड़ने का काम किया है, नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था।

    आज की तारीख में उन्होंने पार्टी को तोड़ने का काम किया, जदयू विधायक को ले जाकर तेजस्वी यादव को सीएम बनाना चाह रहे थे। उनका भंडाफोड़ हुआ और उन्हें नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से किनारा कर दिया। जिस भी विधानसभा में वह योजना का काम करते हैं, उसे ज़मीन पर लाने का काम मैं विधानसभा में आवाज़ उठाकर मुंगेर की जनता के लिए किया हूं।

    एनडीए की तरफ़ से मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार कौन होगा। इस सवाल के जवाब में प्रणव यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सुसंगठित पार्टी है। हम लोगों का संविधान है, छोटे दल या कांग्रेस की तरह परिवारिक पार्टी नहीं कि एक आदमी जो बोल दे उसे उम्मीदवार बना दिया जाए।

    हम लोगों का प्रदेश नेतृत्व यह तय कर के राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजेगा। राष्ट्रीय नेतृत्व में संसदीय बोर्ड अंतिम फ़ैसला लेता है, जिसे सभी लोग मानते हैं। यहां पीएम मोदी भी नहीं तय कर सकते कि उम्मीदवार कौन होगा। संसदीय बोर्ड जो मिलकर फ़ैसला करेगा वही उम्मीदवार होगा। अभी हमारा कार्यकर्ता कमल छाप को जानता है। जो भी उम्मीदवार तय होगा उसके लिए जी जान से मेहनत करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+