मुनव्वर फारूकी ने फिर किया ऐसा कमेंट कि मचा बवाल, भड़के यूजर बोले- 'दिखा दिया कि तुम कितने जाहिल हो...'
मुनव्वर फारूकी ने फिर किया ऐसा कमेंट कि मचा बवाल, भड़के यूजर बोले-'दिखा दिया कि तुम कितने जाहिल हो...'
नई दिल्ली, 13 जून: लॉकअप के विनर और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी इन दिनों अपने एक ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। मुनव्वर फारूकी ने अमेरिका के मशहूर सिंगर जस्टिन बीबर की बीमारी का मजाक बनाते हुए देश की राजनीति पर कमेंट किया है। असल में मुनव्वर फारूकी ने जस्टिन बीबर की बीमारी का हवाला देते हुए देश की राजनीति पर तंज कसा है, जिसको पढ़कर सोशल मीडिया पर यूजर गुस्सा हो गए हैं।

'भारत में भी राइट साइड ढंग से काम नहीं कर रही'
हाल ही में जस्टिन बीबर ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें एक रेयर बीमारी है, जिससकी वजह से उनका राइट साइड फेस पैरालिसिस हो गया है। जस्टिन की इसी बीमारी का मजाक बनाते हुए मुनव्वर फारूकी ने देश की राजनीति पर तंज कसा। मुनव्वर फारूकी ने ट्वीट कर कहा, ''डियर जस्टिन बीबर, मैं आपकी बात पूरी तरह समझ सकता हूं..., यहां भारत में भी राइट साइड ढंग से काम नहीं कर रही है।'' मुनव्वर फारूकी का ये ट्वीट पैगंबर मुहम्मद पर नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की टिप्पणियों के बाद आया है।

फैंस बोले 'डार्क कॉमेडी' तो यूजर बोले- इसमें फनी क्या है
फैन्स ने जहां मुनव्वर फारूकी के इस ट्वीट को 'डार्क कॉमेडी' कहा है, वहीं कई यूजर्स उनके किसी की बीमारी का मजाक उड़ाने वाली बात से खुश नहीं हैं। एक ने लिखा, इसमें क्या फनी है भाई। किसी की बीमारी का मजाक बनाते हुए शर्म नहीं आती है क्या।'' मुनव्वर फारूकी के इस ट्वीट पर लगभग 3 हजार रिट्वीट, लगभग 18 हजार लाइक्स और 500 से अधिक कमेंट हैं।

'दिखा दिया तुमने कि तुम जाहिल हो...'
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "किसी की बीमारी के बारे में मजाक बनाना सिर्फ यह दर्शाता है कि आप कितने जाहिल हैं... यह आपको फनी लगता है।'' एक यूजर ने लिखा, '' मैं तो आपका फैन हूं लेकिन फिर भी आपको किसी के दर्द का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''...और तुम इसको कॉमेडी बोलते हो... ये किस एंगल से कॉमेडी है।''

'क्या ऐसे ही जिंदगी भर कचरा बनाने वाले हो...'
एक यूजर ने लिखा, ''क्या ऐसे ही तुम जिंदगी भर कचरा वाले जोक्स बनाते रहोगे। तुम कंडीशन पर कंटेंट बनाते हो ता सिर्फ कचना बनाते हो। यह वास्तव में मजाकिया नहीं है, इसे क्रिएटिव तो बिल्कुल मत बोलना।'' ऐसा पहली बार नहीं है जब मुनव्वर अपने व्यंग्य और व्यंग्यात्मक विचारों के लिए चर्चा में है। इससे पहले भी मुनव्वर ने कई ऐसे ट्वीट किए हैं, जिसपर विवाद हुआ है।

जस्टिन बीबर को आखिर हुआ क्या है?
बता दें कि जस्टिन बीबर ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया है कि उन्हें रामसे हंट सिंड्रोम नाम की बीमारी हुई है। जिसकी वजह से उनका आधा चेहरा पैरालिसिस हो गया है। उन्होंने कहा कि हालात इतने खराब है कि वह अपनी आंखों और लिप भी नहीं हिला पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो ठीक होने के बाद जल्दही कमबैक करेंगे। बता दें कि रामसे हंट सिंड्रोम में चेहरे लाग दाग और चकते हो जाते हैं। वहीं इसमें चेहरा भी पैरालिसिस होता है।












Click it and Unblock the Notifications