सोशल मीडिया पर उड़ी अभिनेत्री मुमताज के निधन की खबर, बेटी ने सामने आकर बताया सच
नई दिल्ली। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस मुमताज के देहांत की अफवाह फैली थी। इस खबर की शुरुआत फिल्म क्रिटिक कोमल नहता के ट्वीट से हुई। वहीं डायरेक्टर मिलाप जवेरी ने जल्द ही साफ कर दिया किया कि ये खबर झूठी है। मिलाप ने अपने ट्वीट में लिखा था कि 'अभी मेरी मुमताज आंटी और उनके भतीजे शाद रंधावा से बात हुई। वे पूरी तरह से ठीक हैं और चाहती हैं कि ऐसी अफवाहों पर विराम लगे।' मिलाप ने कोमल नहता के ट्वीट पर ये जवाब दिया। बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया।

बता दें कि मिलाप के पहले ट्वीट में लिखा था- 'एक्ट्रेस मुमताज का आज नींद में बॉम्बे में कार्डियक अरेस्ट से देहांत हो गया। उनके बेटी के अमेरिका से लौटने के बाद कर उनका अंतिम संस्कार होगा।' इसके बाद मिलाप ने मुमताज के जीवित होने की बात कही तो कोमल ने अपनी ट्वीट को डिलीट किया और अगले ट्वीट में लिखा- 'मुमताज जी की मृत्यू की खबर पोस्ट करने के लिए बहुत माफी। भगवान की दया से वे बिल्कुल ठीक है। फिल्म इंडस्ट्री में गलत खबर फैली है। लेकिन साफ बता दें कि मुमताज जी बिलकुल ठीक हैं।'
यह भी पढ़ें- सनी देओल को गुरदासपुर से टिकट मिलने से विनोद खन्ना की पत्नी मायूस, बोलीं- मेरे साथ धोखा हुआ
बता दें कि 60 से 70 के दशक के बीच लोगों के दिलों पर राज करने वाली मुमताज की पहली फिल्म खिलौना थी। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड मिला था। इसके बाद राजेश खन्ना के साथ फिल्म दो रास्ते ने भी बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ी। 77 साल की मुमताज ने 1977 में लगभग फिल्में करना छोड़ दिया था। हालांकि आखिरी बार उन्हें 1990 में फिल्म आंधियां में देखा गया था। इसके बाद मुमताज की बेटी तान्या माधवानी ने भी इंस्टाग्राम के जरिए इस अफवाह का खंडन किया। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कहा- नमस्ते, यह पोस्ट ये बताने के लिए है कि मेरी माँ ठीक है। वह लंदन में है। कोमल नाहटा ने कुछ अफवाहें शुरू की हैं और उनकी बात नहीं सुनिए। उन्होंने अपना प्यार आप सभी को भेजा। तान्या ने क्लिपके साथ कैप्शन दिया:" मेरी माँ की मौत की एक और अफवाह। वह हमेशा की तरह स्वस्थ और सुंदर दिख रही है और उन्होंने मुझे अपने प्रशंसकों को यह बताने के लिए कहा है कि वह ठीक है! यह सब बकवास है
यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की जलगांव लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से
-
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications