मुंबई के धारावी में मिले कोरोना के दो और केस, इलाके में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 9

मुंबई। एशिया के सबसे बड़े स्लम मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता दिखाई दे रहा है। बुधवार को कोरोना वायरस के दो और मामले सामने आने के बाद धारावी में संक्रमित मरीजों की संख्या 9 हो गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण धारावी में एक मौत भी हो चुकी है। धारावी में मंगलवार को भी कोरोना वायरस के दो मामले सामने आए थे।

Recommended Video

    Covid-19: Mumabi के Dharavi में मिले 2 नए केस, इलाके में अब तक 9 लोग संक्रमित | वनइंडिया हिंदी
    mumbai: with two more covid19 positive cases in dharavi, total reaches at 9

    बुधवार को धारावी में दो और लोग मुकुंद स्लम और धनवाड़ा चॉल में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दोनों मरीजों की उम्र 25 और 35 साल बताई जा रही है। घनी आबादी वाले धारावी इलाके में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशाासन अलर्ट हो गया है। इस इलाके में बड़े पैमाने पर लोगों की जांच की जा रही है और प्रभावित इलाकों को तुरंत सील कर दिया जा रहा है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1018 हो गई है, जबकि 64 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। महाराष्ट्र में आज 60 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में 44 नए मामले मिले हैं, 9 पुणे नगर निगम क्षेत्र में, 4 नागपुर में और अहमदनगर, अकोला और बुलढाणा में 1-1 मामला सामने आया है।

    वहीं, गुजरात में COVID19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 179 हो गई है जिसमें 16 मौतें और 25 ठीक होने के मामले शामिल हैं। गुजरात सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ये जानकारी दी गई। जबकि देशभर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 5000 से अधिक हो गई है। वहीं, कोरोना वायरस के संक्रमण से 149 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस को देखते हुए इस समय देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन लगा हुआ है, जो 14 अप्रैल तक चलेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+