मुंबई के वर्सोवा बीच पर 20 साल बाद लौटा समुद्री कछुआ ऑलिव रिडले
मुंबई। मुंबई के वर्सोवा बीच पर करीब दो के दशक के बाद ऑलिव रिडले कछुए (समुद्री कछुआ) देखे गए हैं। बीच पर करीब 80 नवजात समुद्री कछुए मिले हैं। गुरुवार की सुबह बीच पर सफाई कर रहे एक समाजसेवी लोगों के ग्रुप ने समंदर के किनारे इन छोटे कछुओं को देखा। इन लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी तो अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग के अधिकारियों ने पाया कि ये समुद्री कछुए के नवजात हैं। पर्यावरणविदों और वन विभाग ने इसको लेकर खुशी जाहिर की है।

ऑलिव रिडले टरटल्स के मिलने के लिए समाजसेवी अफरोज शाह और उनकी टीम को श्रेय दिया जा रहा है। अफरोज और उनकी टीम ने 2015 में बीच क्लीन-अप ड्राइव मुहिम शुरू की थी, इसी ग्रुप के लोगों ने गुरुवार को कछुओं के बच्चों को देखा। शाह और उनकी टीम ने वर्सोवा बीच को साफ करने के लिए 127 हफ्तों की मेहनत की है। अफरोज शाह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी और बीच से कछुओं के फोटो भी शेयर किए। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ओलिव रिडली टरटल्स वापस आ गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि ओलिव रिडली टरटल्स को बीच पर 20 साल पहले देखा गया था।













Click it and Unblock the Notifications