मुंबई MONORAIL में लगी आग में दो कोच जले, कोई हताहत नहीं

मुंबई में गुरुवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे मोनोरेल ट्रेन में आग लग गई। जिस समय आग लगी, उस समय रेल में कोई नहीं था। आग की वजह से दो कोच जल गए। इसमें राहत की बात ये रही कि इससे कोई हताहत नहीं हुआ।

Mumbai two Monorail Coaches Catch Fire services Hit no casualties in incident

मुंबई। मुंबई में गुरुवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे मोनोरेल ट्रेन में आग लग गई। जिस समय आग लगी, उस समय रेल में कोई नहीं था। आग की वजह से दो कोच जल गए। इसमें राहत की बात ये रही कि इससे कोई हताहत नहीं हुआ। आग की वजह से सेवाएं बाधित हुईं हैं। सेवाओं के बहाल होने में 24 से 36 घंटे का वक्त लग सकता है। उन्होंने कहा कि सभी मोनोरेल की जांच की जाएगी।घटना के बारे में अधिकारी ने बताया कि खाली मोनोरेल सेवाओं के शुरू होने से पहले वडाला डिपो से चेंबुर स्टेशन जा रही थी तभी इसमें आग लग गई। आग से दो कोच जल गए। सभी ट्रेनों, पटरियों और उपकरणों की सुरक्षा जांच और उन्हें सुरक्षित घोषित किये जाने के बाद ही सेवाओं को फिर से बहाल किया गया।

एमएमआरडीए के संयुक्त परियोजना निदेशक दिलीप खावथकर ने कहा कि मौटेतौर पर देखने से ऐसा लगता है कि डिब्बों में आग तब लगी जब मोटरमैन ने ब्रेक लगाए। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने आग के पीछे की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारी ने कहा है कि आग के पीछे की असल वजह जांच के बाद ही पता चलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+