दोस्तों के सामने प्रिंसिपल ने डांटा तो छात्र ने चाकू से गोदकर उतार दिया मौत के घाट

मुंबई। मुंबई के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के गोवंडी इलाके में एक छात्र ने अपने स्कूल के प्रिंसिपल को चाकू से मारकर मौत के घाट उतार दिया। छात्र ने केवल इस कारण से महिला प्रिंसिपल की हत्या कर दी, क्योंकि मृतका ने बच्चे को उसके दोस्तों के सामने डांट दिया था, जिसके बाद आरोपी छात्र अपमानित महसूस करने लगा और उसने महिला को चाकू मार दिया।

mumbai: student stabbed his school principal in her house

बता दें कि मृतक महिला आयशा ए. हुसिये पिछले पांच साल से आरोपी छात्र को अपने घर पर ट्यूशन भी पढ़ाती थी। पुलिस ने बच्चे को गिरफ्तार कर के डोंगरी रिमांड होम भेज दिया है। इस दौरान पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्र की मां ने मृतक महिला से दो हजार रुपये मांगे थे। जिसके बाद बीते सोमवार को स्कूल खत्म होने के बाद जब आरोपी छात्र प्रिंसिपल से पैसे मांगने गया तो उन्होंने उसके दोस्तों के सामने उसे डांट दिया। इस दौरान प्रिंसपल का दोस्तों के सामने डांटना छात्र को नागवार गुजरा और उसने रात को आठ बजे महिला के घर ट्यूशन पढ़ने के दौरान घटना को अंजाम दिया।

घटना के वक्त महिला चीखती रही, जिसकी आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। बता दें कि मृतक महिला अपने पति से अलग होने के बाद काफी लंबे समय से अकेले रह रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी छात्र घर में पड़ोसी के पहुंचने के बाद तक मौजूद रहा। वहीं मृतका के परिवार वालों क कहना है कि हुसिये की मौत एक साजिश है। क्योंकि उसके पिता की साल 2010 में जमीनी विवाद के चलते हत्या हो गई थी। और हुसिये की हत्या भी उसी साजिश के तहत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+