Mumbai Stampede: एलफिंस्टन हादसे के लिए Railway ने जारी किया Helpline Number

मुंबई। मुंबई के Elphinstone Road Station के पुल पर मची भगदड़ की घटना में Railway ने Helpline Number जारी किया है। रेलवे ने Churchgate station के लिए 22039840, Mumbai Central station के लिए 23051665 और Elphinstone Road station के लिए 24301614 नंबर जारी किया है। एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर भगदड़ में 27 लोगों की मौत और दर्जनों लोगों के घायल होने पर रेलमंत्री पीयूष गोयल ने दुख जताया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पीयूष गोयल ने कहा कि उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। पीयूष गोयल ने कहा कि वो घटना से दुखी हैं और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हैं। रेलमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के लिए जल्द स्वास्थ्य होने की भी दुआ की। हादसे पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताया है।

Elphinstone Road Station: Railway ने जारी किया Helpline Number

उन्होंने कहा है कि वो मृतकों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हैं और घायलों के स्वास्थ्य के लिए दुआ करते हैं। एक और ट्वीट में पीएम ने कहा है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और रेलमंत्री पीयूष गोयल मुंबई पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुंबई हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, मुंबई में भगदड़ के हादसे से गहरा दुःख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना, घायलों के लिए प्रार्थना।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, किसी ने अफवाह फैलाई थी कि स्टेशन का शेड गिर रहा है। जिसकी वजह से ब्रिज पर भगदड़ मच गई। भगदड़ में काफी लोग गिर गए और कुचल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्टेशन पर काफी गंदगी मौजूद थी और आज सुबह से मुंबई में बारिश हो रही थी। ब्रिज काफी छोटा और संकरा। इस ब्रिज की सीढ़ियां काफी खराब है, जिसकी वजह से लोग फिसलते गए और इस तरह कई लोगों की जानें चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+