रात 2 बजे किया लड़की का पीछा, फिर घर पहुंचकर बजाने लगा घंटी

नई दिल्‍ली। चंडीगढ़ की वर्णिका कुंडू के साथ के साथ छेड़खानी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि ठीक ऐसा ही एक मामला मुंबई में सामने आया है। अंधेरी की रहने वाली एक वेडिंग प्‍लान जब देर रात घर वापस लौट रही थीं तो एक अंजान शख्‍स ने उनका पीछा किया। इतना ही नहीं जब वो घर पहुंच गई तो उसने घर की घंटी भी बजाई और जबरदस्‍ती बात करने की कोशिश की। मामला देर रात 2 बजे का है। महिला का नाम अदिति कपूर (38) है और उन्‍होंने ही बॉलीवुड एक्‍टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की शादी का पूरा अरेंजमेंट प्‍लान किया था।

रात 2 बजे किया लड़की का पीछा, फिर घर पहुंचकर बजाने लगा घंटी

इस खौफनाक मंजर का जिक्र करते हुए अदिति ने अंग्रेजी अखबार मिड डे को बताया कि वो अपने दो बच्‍चों और बहन के साथ कार से कहीं गईं थी। देर रात करीब 2 बजे वापस लौटते समय उनके साथ ऐसा हुआ। अदिति ने घटना का जिक्र फेसबुक पर किया है। अदिति ने फेसबुक पर लिखा कि 'एक सनकी ने उसकी कार का पीछा किया और देर रात घर तक पहुंच गया। हिम्मत दिखाते हुए पीड़िता ने आरोपी लड़के की फोटो भी खींची। जिसे पीड़ित लड़की ने सोशल मीडिया पर भी डाला है। पुलिस शिकायत के बाद कार की नंबर प्लेट की जानकारी निकालने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि उसे छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है। आरोपी का नाम नीतीश शर्मा है जो मुंबई में एक बड़ी आईटी कंपनी में इंजीनियर है। पुलिस को शक है आरोपी यह सब शराब के नशे में कर रहा था। साथ ही पुलिस का कहना है कि वो आरोपी के पिछले रिकॉर्ड भी जांच रही है।

फेसबुक पर यह लिखा अदिति ने

मुझे हमेशा से मुंबई में सेफ लगता रहा है जबकि दिल्ली में डर लगता है। पर कल रात मेरे साथ ही कुछ अलग हो गया जिससे लगा कि अब ये शहर भी सेफ नहीं है। हम दो महिला और दो बच्चे कार में थे और लगातार एक शख्स हमारा पीछा करता रहा और वो आधी रात में घर तक पहुंच गया। उसकी आंखो में कोई डर भी नहीं था कि सीसीटीवी में उसकी तस्वीर आ जायेगी। पुलिस का भी डर नहीं था। कार में आराम से पीछा करने के बाद वो रुका और तस्वीर भी खींचता रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+