VIDEO: विकास कार्य का क्रेडिट लेने को भिड़ीं शिवसेना की दो महिला नेता, हाथापाई
VIDEO:जब एक ही विकास कार्य का क्रेडिट लेने को आपस में भिड़ गई शिवसेना की दो महिला नेता
मुंबई। मुंबई के कल्याण में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब शिवसेना की दो महिला कोर्पोरेटर आपस में भिड़ गईं। दरअसल, दोनों ही एक विकास कार्य को अपना-अपना बता रही थीं और इसी को लेकर दोनों में जमकर तूतू-मैंमैं हुई। इतना ही नही दोनों में हाथापाई भी हो गई।

शिवसेना कॉर्पोरेटर शीतल भंडारी और माधुरी काले में रविवार शाम को खूब हाथ-पांव चले। दोनों में एक विकास के काम को लेकर क्रेडिट लेने को लेकर ये सब हुआ। वहां मौजूद लोगों ने मुश्किल से दोनों को समझाया और घरों को भेजा। दोनों ने देर तक एक-दूसरे को देख लेने और सबक सिखाने की धमकी दी। लोगों के समझाने पर वो बमुश्किल घरों को लौटीं।












Click it and Unblock the Notifications