ड्रग्स केस में अर्जुन रामपाल से सात घंटे पूछताछ, एनसीबी ऑफिस से निकलकर कही ये बात

अर्जुन रामपाल ने एनसीबी ऑफिस से निकलकर कही ये बात

नई दिल्ली। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने मुंबई स्थित ऑफिस पर आज करीब सात घंटे तक अबिनेता अर्जुन रामपाल से पूछताछ की है। सुबह करीब 11 बजे अर्जुन रामपाल एनसीबी के मुंबई स्थित दफ्तर पहुंचे थे, जहां से शाम करीब छह को वो बाहर आए। बाहर आने के बाद मीडिया के सवालों पर अर्जुन रामपाल ने कहा कि उनका ड्रग्स से कोई लेनादेना नहीं है। जो भी कुछ उनसे पूछा गया, उन्होंने बता दिया है। ड्रग्स केस में अर्जुन की पार्टनर गैब्रिएला डिमिट्रियाडेस से भी एनसीबी पूछताछ कर चुकी है। वहीं अर्जुन रामपाल के दोस्त बताए गए पॉल बरटेल को इस मामले में एनसीबी ने एक दिन पहले गिरफ्तार किया था, जिन्हें आज 25 नवंबर तक के लिए जेल भेज दिया गया।

मैंने घर से मिली दवाओं के बारे में बता दिया है

मैंने घर से मिली दवाओं के बारे में बता दिया है

मुंबई में एनसीबी के दफ्तर से निकलने के बाद 47 वर्षीय अभिनेता अर्जुन रामपाल ने कहा, ड्रग्स से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मेरे निवास पर जो दवाएं मिली थीं, वो डॉक्टर ने लिखीं थीं उसके पर्चे एनसीबी अधिकारियों को सौंप दिए गए हैं। अर्जुन ने ये भी कहा कि एनसीबी के अधिकारी बहुत अच्छी तरह से उनसे पेश आए और मैंने जांच में उनका पूरा सहयोग किया है।

Recommended Video

    Drug Case : NCB के सवालों का जवाब दे रहे हैं Arjun Rampal, पूछताछ जारी | वनइंडिया हिंदी
    सोमवार को हुई थी घर की तलाशी

    सोमवार को हुई थी घर की तलाशी

    ड्रग्स केस में अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला दोनों ही एनसीबी की जांच के घेरे में हैं। एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के घर पर 9 नवंबर को छापेमारी की था। उनके घर से लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट समेत कुछ गैजेट भी जब्त किए गए थे। वहीं कुछ दवाएं मिलन की बातें कही गई थीं। इसके बाद उनको और ग्रैब्रिएला को पूछताछ के लिए बुलाया था। ग्रैब्रिएला से एनसीबी की टीम पूछताछ कर चुकी है।

    सुशांत राजपूत की मौत के बाद शुरू हुई ड्रग्स की जांच

    सुशांत राजपूत की मौत के बाद शुरू हुई ड्रग्स की जांच

    अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जून में मौत के बाद ड्रग तस्करों और बॉलीवुड हस्तियों के बीच कथित संबंधों को लेकर एनसीबी ने जांच शुरू की थी। दरअसल, सुशांत के कथित तौर पर आत्महत्या कर लेने के बाद उनके ड्रग्स का आदी होने की बात सामने आई थी। इसके बाद एनसीबी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी कि कौन-कौन ड्रग्स के लेनदेन से जुड़े हैं। एनसीबी इस सिलसिले में अब तक 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया गया था। रिया फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। अर्जुन से पहले एनसीबी ने इस मामले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह समेत कई बड़े नामों को पूछताछ के लिए बुला चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+