मुंबई में आफत बनी बारिश, अब तक 4 की मौत, मुंबई से अहमदाबाद की सभी ट्रेनें प्रभावित
मुंबई: एक बार फिर मुंबई के कई इलाकों में शनिवार सुबह से ही हो रही भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि मुंबई में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली थी लेकिन कई इलाकों में जलभराव के कारण दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा है। भारी बारिश के कारण ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है, पैदल चलने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है। कई इलाकों में लोगों को जाम का सामना करना पड़ा है। जबकि लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से मुबंई के एमजी रोड इलाके में रविवार को पेड़ गिरने से 2 की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। घटना एमजी रोड के पास मेट्रो सिनेमा के पास हुई, जहां पेड़ गिरने की वजह से एक लोग की मौत हो गई, जबकि चपेट में आने से 5 लोग घायल हो गए थे। सोमवार को भी भारी बारिश के कारण लोगों का परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब तक मुंबई में 4 लोगों की मौत की खबर है।

मुंबई में भारी बारिश, पल-पल की अपडेट












Click it and Unblock the Notifications