सीएम फडणवीस के कहने के बाद भी शिक्षा मंत्री ने नहीं की स्कूलों की छुट्टी, बढ़ा विवाद

मुंबई: कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण मुंबईवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण रेलवे ट्रैक और सड़कें डूब गई हैं, जिससे मुंबई की रफ्तार थम सी गई है। जलभराव के कारण रेल सेवा और डिब्बे वालों की सर्विस भी रुक गई है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल 1-2 दिन बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। वहीं, सीएम के आदेश के बावजूद स्कूलों की छुट्टी नहीं करने के महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े के बयान ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

mumbai rains, Education Minister Tawde says No need to shut schools

मुंबई में भारी जलजमाव के बाद भी महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने स्कूल बंद किए जाने के फैसले से इनकार कर किया। विनोद तावड़े ने कहा कि कुछ प्राइवेट स्कूलों ने अपनी मर्जी से स्कूल बंद किए हैं जबकि सरकारी स्कूल खुले हैं। विनोद तावड़े ने कहा कि स्कूल बंद किए जाने की ज़रूरत नहीं है। इतना पानी नहीं भरा है कि स्कूलों को बंद करना पड़े।

वहीं सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भारी बारिश को लेकर रिपोर्ट तलब की है। साथ ही सीएम फडणवीस ने शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े को जरूरी निर्देश भी दिए हैं। सीएम फडणवीस ने कहा है कि स्कूल बंद करने पर शिक्षा मंत्री जल्दी फैसला लेंगे। इसके पहले सीएम के निर्देश के बाद भी शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने स्कूल बंद करने से इनकार किया था और कहा था कि इसकी कोई जरूरत नहीं है।

बता दें कि मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश से एक बार फिर खस्ता सड़कों की पोल खुल गई है। सड़क में बने गड्ढों के कराण एक महिला की जान चली गई थी। महिला बाइक से कहीं जा रही थी और उसकी बाइक एक गड्ढे से टकरा गई, वो सड़क पर जा गिरी थी कि तभी पीछे से आ रही बस ने उसे कुचल दिया था।

ये भी पढ़ें:LIVE: मुंबई में भारी बारिश से आफत, रद्द की गई जनता एक्सप्रेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+