इंटरनेट पर मनचलों को सबक सिखाने के लिए मुंबई पुलिस ने किया ट्वीट, हुआ वायरल
महिलाओं के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल मर्दों के मुकाबले ज्यादा कठिन है। अक्सर महिलाओं को सोशल मीडिया पर 'हाय' और 'हैलो' जैसे मैसेज मिलते हैं। बेवजह आए इन मैसेजेस से महिलाओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे मैसेज भेजने वाले रोमियो को सुधारने मुंबई पुलिस ने कमर कस ली है।
मुंबई। महिलाओं के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल मर्दों के मुकाबले ज्यादा कठिन है। अक्सर महिलाओं को सोशल मीडिया पर 'हाय' और 'हैलो' जैसे मैसेज मिलते हैं। बेवजह आए इन मैसेजेस से महिलाओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे मैसेज भेजने वाले रोमियो को सुधारने मुंबई पुलिस ने कमर कस ली है। मुंबई पुलिस ने महिलाओं के लिए चेतावनी जारी करते हुए एक ट्वीट किया है, जो हमेशा की तरह वायरल हो गया है।

सोशल मीडिया पर अगर कोई पुलिस डिपार्टमेंट सबसे ज्यादा फेमस है, तो वो है मुंबई पुलिस। ट्रेंड में रहने वाले मीम्स पर क्रिएटिव्स बनाकर मुंबई पुलिस अक्सर लोगों का दिल जीतती आई है और अब एक बार फिर उसका ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ऑनलाइन महिलाओं को बेवजह मैसेज भेजने वाले मनचलों से निपटने के लिए मुंबई पुलिस ने एक ट्वीट किया था, जिसे लोगों का खूब सपोर्ट मिल रहा है।
मुंबई पुलिस ने एकदम क्रिएटिव अंदाज में तीन मीम शेयर किए हैं। इसमें मुंबई पुलिस ने बताया है कि 'हाय डियर' और 'हाय क्यूटी' जैसे मैसेज भेजने वाले मनचलों के साथ क्या किया जाए। मुंबई पुलिस ने साफ किया है कि ऐसे मनचलों को महिलाएं तुरंत ब्लॉक कर दें। इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने लिखा है कि ऐसे मनचलों के बारे में महिलाएं रिपोर्ट करें। फिर उनकी भावना और मकसद का ध्यान पुलिस रखेगी। सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की है। देखिये-
ये भी पढ़ें: क्या अगले महीने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर रहीं हैं प्रियंका चोपड़ा?












Click it and Unblock the Notifications