मुंबई पुलिस ने 'गैग्स ऑफ वासेपुर' फेम के अभिनेता और लेखक ज़ीशान कादरी के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की, जानें पूरा मामला

पुलिस ने अभिनेता और लेखक ज़ीशान कादरी के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की

मुंबई। मुंबई पुलिस ने अभिनेता और लेखक ज़ीशान कादरी के ख़िलाफ़ बुधवार को एफआईआर दर्ज की है। मुंबई पुलिस ने ये एफआईआर जीशान कादरी के खिलाफ उनके एक सह-निर्माता ने '1.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी' की धोखाधड़ी करने की शिकायत के बाद दर्ज की। उन्‍होंने और उनके एक अन्य दोस्त ने एक वेब सीरीज में निवेश किया था, जिसे कादरी एक ओटीटी प्‍लेटफार्म के लिए बना रहे थे।

Mumbai Police

अभिनेता और लेखक जीशान कादरी 'गैग्स ऑफ वासेपुर' फेम के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। जीशान के कोप्रोड्यूस ने आरोप लगाया है कि जीशान कादरी ने उनके साथ 1.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

कादरी

मुंबई स्थित अंबोली पुलिस स्टेशन में धारा 420 के तहत जीशान कादरी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। जीशान के को-प्रोड्यूसर के अनुसार जीशान ने वेबसीरीज के नाम पर उनसे 1.5 करोड़ लिए लेकिन कोई वेबसीरीज नहीं बनाई। गौरतलब है कि लेखन अभिनेता जीशान Friday to friday एंटरटेनमेंट नाम की कंपनी के मालिक हैं। उनके को प्रोड्यूसर ने इस कंपनी के नाम जिशान पर डेढ़ करोड़ रुपए हड़पने का अरोप लगाया है। हालांकि अभी तक. इस सिलसिले में जीशान कादरी ने प्रतिक्रिया नहीं दी है। जीशान कादरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो जीशान कुछ दिनों पहले बिच्छू का खेल' नाम की वेब सीरीज में नजर आए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+