VIDEO: हाई टाइड के बीच समुद्र में गिरी बुजुर्ग महिला, जान दांव पर लगाकर मुंबई पुलिस कांस्टेबलों ने ऐसे बचाया

Viral Video: मरीन ड्राइव पर तैनात दो पुलिस कांस्टेबलों ने फिसलकर पानी में गिरी एक वरिष्ठ महिला को बचाकर बहादुरी का परिचय दिया है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, स्वाति कनानी गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे 20 फीट से ज्यादा गहरे पानी में गिर गईं। हाई टाइड और अपने जान की परवाह किये बिना दोनों कांस्टेबल ने मिल कर महिला को डूबने से बचा लिया।

महिला जब फिसल कर पानी में गिरी तब आसपास खड़े लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन के कांस्टेबल किरण ठाकरे और अमोल दहिफले मौके पर पहुंचे और महिला की जान बचाने के लिए पानी में कूद पड़े। बता दें, गतिविधियों पर नजर रखने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुंबई पुलिस की एक वैन आमतौर पर मरीन ड्राइव पर प्रतिदिन तैनात रहती है।

Mumbai Police Constable saves drowning women

मुंबई पुलिस ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें पुलिसकर्मी महिला को बचाते और उसे सुरक्षित लाते दिख रहे हैं। अन्य पुलिस सदस्य उसे अस्पताल ले जाने के लिए वाहन में बैठाने में मदद करने से पहले उसकी देखभाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हर कोई मुंबई पुलिस के दोनों कांस्टेबलों की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा, "बात पलट दी! सुंदर महल जंक्शन, मरीन ड्राइव के पास एक डूबने की घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए, ऑन-ड्यूटी अधिकारी पीसी किरण ठाकरे और पीसी अनमोल दहीफले, उच्च ज्वार के बावजूद, समुद्र में कूद गए और महिला को बचाया।"

मुंबई पुलिस ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "इसके बाद महिला को आगे के इलाज के लिए मरीन ड्राइव 1 मोबाइल वैन द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसकी हालत स्थिर है और उसके रिश्तेदारों को सूचित कर दिया गया है।"

कुछ घंटों पहले शेयर किये गए इस वीडियो को 7.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और संख्या लगातार बढ़ रही है। इस पोस्ट को करीब 43,000 लोगों ने लाइक किया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 59 वर्षीय अविवाहित महिला कनानी दर्शनीय स्थलों की यात्रा कर रही थीं, तभी वह गिर गईं। हाई टाइड का अलर्ट जारी किया गया था, जिससे ऊंची लहरें उठ रही थीं और हाई टाइड के दौरान समुद्र के किनारे आना बेहद खतरनाक हो सकता था। पुलिस गश्ती दल ने उसे गिरते हुए देखा और तेज लहरों के बावजूद बहादुरी दिखाते हुए महिला को बचाया।

अधिकारी ने कहा, "मुझे अपने कांस्टेबलों पर गर्व है। हमारी गश्ती टीम हमेशा टायर, रिंग और सुरक्षा रस्सियों जैसे बुनियादी बचाव उपकरण रखती है, खासकर जब मरीन ड्राइव एक समुद्र तटीय क्षेत्र है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+