पायल रोहतगी को मुंबई पुलिस ने किया ब्लॉक, बोलीं- हिन्दुओं के साथ अन्याय हो रहा
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर अपने विवादित वीडियो के लिए चर्चा में रहने वाली पायरल रोहतगी को मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। इस पर पायल ने कहा है कि मुंबई पुलिस का उनके साथ रवैया पक्षपातपूर्ण है और ये हिन्दू होने की वजह से हो सकता है। अगर ऐसा होगा तो हिन्दुओं के लिए इस देश में बिना डरे रहना बहुत मुश्किल है।

ऐसे तो हिन्दु होने से ही डर लगेगा
पायल रोहतगी अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, आखिर मुंबई पुलिस ने मुझे क्यों ब्लॉक किया। क्या आप जेल में रह चुके एक अल्पसंख्यक समुदाय के एक्टर के हिमायती हो। एक हिंदू के तौर पर पुलिस का ऐसा रवैया देख मुझे अब हिंदुस्तान में रहने से डर लगता है। मुझे समझ में आ रहा है कि क्यों मेरा परिवार मुझे हिंदुओं के लिए बोलने से मना करता है। पायल रोहतगी ने अपने इस ट्वीट के साथ मुंबई पुलिस के अकाउंट का स्क्रीनशॉट भी लगाया है।
भाजपा की आलोचना करने वालों से भिड़ती रही हैं पायल
पायल रोहतगी पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। पायल भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बोलने वालों को अकसर निशाना बनाती रही हैं। हाल ही में वो शबाना आजमी और एजाज खान से भिड़ गई थीं। स्वरा भास्कर की भी वो आलोचना करती रही हैं। कांग्रेस और लेफ्ट के नेताओं पर भी पायल बरसती रही हैं।

फिल्म और टीवी में नही चला पायल का करियर
पायल रोहतगी कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं कुछ समय के लिए वो टीवी पर भी दिखी हैं। दोनों की जगह उनका करियर लंबा नहीं चल सका। पायल बिग बॉस के सीजन-8 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं थीं। पायल 2015 में 'नच बलिए सीजन 7' में भी दिखी थीं। पायल 2002 में फिल्म 'ये क्या हो रहा है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वो शाहिद कपूर और करीना कपूर के साथ '36 चाइना टाउन' में भी नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications