बरगद के पेड़ से टकराकर खत्म हो गईं 5 जिंदगियां, उड़ गए कार के चीथड़े

मुंबई। मुंबई के पालघर इलाके में एक कार के नियंत्रण खोने से वह एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पालघर-माहिम रोड पर पाटिलवाड़ी में कार भीषण दुर्घटना के चपेट में आ गई और कार में बैठे पांचों लोगों की जगह पर ही मौत हो गई।

mumbai palghar road accident 5 people died on the spot

मिली जानकारी के अनुसार माहिस से पालघर की तरफ कार में सवार लोग जा रहे थे, तड़के चार बजे के करीब कार भयानक एक्सीडेंट की चपेट में आ गई। कार ड्राइवर का ड्राइविंग से कंट्रोल छूट गया और कार सीधे एक बड़े से बरगद के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। इस घटना में ड्राइवर सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

mumbai palghar road accident 5 people died on the spot

इस घटना में निकेश मोहन तामोरे (उम्र 25, निवासी तारापुर घिवली), किरण परशुराम पागधरे (उम्र 30, निवासी वडराई), संतोष वामन बहिराम (उम्र 37, निवासी खाणपाडा), दिपेश रघुनाथ पागधरे (उम्र 25, निवासी सातपाटी) और विराज अर्जुन वेताल (उम्र 25, नि.पालघर) की मौत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+