Maharashtra: मुंबई मॉल में लगी आग, आग बुझाने में जुटे दो दमकलकर्मी घायल

Maharashtra: मुंबई मॉल में लगी आग, आग बुझाने में जुटे दो दमकलकर्मी घायल

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के नागपाड़ा इलाके में गुरुवार की देर रात करीब 10 बजे एक मॉल में आग लग गई। आग बुझाने में जुटे दो दमकलकर्मी घायल हो गए हैं। आग को काबू में करने के लिए मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां मौजूद थीं। दमकल कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। यह आग नागपाड़ा इलाके के एक मॉल के 'लेवल 3' पर लगी है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Recommended Video

    Mumbai Fire: City Center Mall में लगी भीषण आग, दमकल के दो कर्मचारी जख्मी | वनइंडिया हिंदी
    Mumbai fire

    इससे पहले मुंबई के कुर्ला वेस्ट के अशोक नगर इलाके में स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट को आग की वजह बताया जा रहा है। मौके पर दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां पहुंची हुई है। लेवल 1 की यह आग फीनिक्स मॉल के ठीक पीछे स्थित फैक्ट्री में लगी है। मौके पर मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम, कुर्ला पुलिस और बीएमसी के अधिकारी पहुंचे हैं।

    दुर्घटना के दौरान फैक्ट्री बंद थी और उसमें ज्यादा लोग नहीं थे। इसलिए इसमें अभी तक किसी के घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं बुधवार को दादर के अगर बाजार की एक दुकान में सुबह करीब सात बजे आग लग गई। अधिकारी ने कहा दमकल और जेट्टी की मदद से 30 मिनट के भीतर ही आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा, यह मामूली आग थी। कोई भी घायल नहीं हुआ, लेकिन कुछ दुकानें जल गई। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आग शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+