Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गर्लफ्रेंड के लिए प्लेन हाइजैक की फैलाई थी अफवाह, अब नो फ्लाई लिस्ट में शामिल हुआ मुंबई का ज्वैलर

नई दिल्ली। मुंबई के ज्वैलर को नो फ्लाई लिस्ट में शामिल किया गया है। इस लिस्ट की शुरुआत 8 महीने पहले की गई थी, जिसमें ऐसे लोगों के नाम शामिल किए जाते हैं, जो हवाई यात्रा के दौरान बाधा उत्पन्न करते है। इस लिस्ट की शुरुआत होने के बाद पहली बार मुंबई के एक ज्वैलर का नाम शामिल किया गया है। मुंबई के इस ज्वैलर का नाम बिरजू किशोर सल्ला है, जिसने पिछले साल जेट एयरवेज की एक फ्लाइट में प्लेन हाइजैक की झूठी अफवाह फैलाई थी,जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और अब 8 महीने के बाद उसे नो फ्लाई लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। इस लिस्ट में शामिल होने वाला वो पहला शख्स है।

 Mumbai jeweller becomes first to be put on National no-fly list after creating bomb scare on Jet Airways flight

गर्लफ्रेंड के लिए फैलाई अफवाह

30 अक्टूबर 2017 को मुंबई से दिल्ली जा रही जेट एयरवेज के फ्लाइट 9W339 के बिजनेस क्लास के टॉयलेट में प्लेन हाईजैक का झूठा मेसेज छोड़ा गया। प्लेन हाईजैक की खबर मिलते ही विमान को फौरन अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा था। प्लेन की तलाशी ली गई, जिसके बाद पता चला कि खबर झूठी है। बिरजू किशोर सल्ला ने पूरा ड्रामा रचा। उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड जेट एयरवेज के दिल्ली स्थित कार्यालय में काम करती है। उसे लगा कि इस कांड के बाद जेट एयरवेज बंद हो जाएगी और उसकी गर्लफ्रेंड उसके पास लौट जाएगी,लेकिन ऐसा हुआ नहीं बल्कि उल्टा वो खुद इस मामले में फंस गया।

5 साल तक नहीं कर सकेगा विमान में सफर

एयरलाइंस ने अब उसे नो फ्लाई लिस्ट में डाल दिया है। जिसके कारण अब वो अगले 5 साल तक विमान में सफर नहीं कर पाएगा। डीजीसीए के एक अधिकारी के मुताबिक ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भारतीय को नो फ्लाई लिस्ट में डाला गया है। यह रोक नवंबर 2017 से अगले 5 साल तक के लिए है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+