मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन गिरा पुल का हिस्सा, हादसे की गवाह हैं ये तस्वीरें

मुंबई: मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक फुटओवर ब्रिज के स्लैब गिरने से 6 लोग घायल हो गए, सभी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका भी जताई जा रही है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद है और मलबे को हटाने का काम जारी है। हालांकि, मलबा हटाते वक्त एक और हादसा होते बचा जब इलेक्ट्रिक पोल लड़खड़ा गया। बता दें कि सोमवार शाम से ही मुंबई में भारी बारिश हो रही है। इस हादसे के बाद लोकल ट्रेनों के आवागमन पर प्रभाव पड़ा है, कई ट्रेनों का परिचालन बंद हो गया है और लाखों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। फुटओवर ब्रिज का मलबा गिरने से रेलवे यातायात प्रभावित हुआ है। अंधेरी से विले पार्ले जाने वाली सभी 4 लाइनें बंद कर दी गई हैं। ये ब्रिज अंधेरी ईस्ट को अंधेरी वेस्ट से जोड़ता है, जिसका नाम गोखले ब्रिज है। वहीं सीएम फणनवीस के निर्देश के बाद 14 अतिरिक्त बसें शुरू की गई हैं ताकि लोगों को कम से कम परेशानियों का सामना करना पड़े।

mumbai Gokhale Bridge collapse Andheri Station mumbai rains photos

हादसे की भयावह तस्वीरें

mumbai Gokhale Bridge collapse
mumbai Gokhale Bridge collapse
mumbai Gokhale Bridge collapse
mumbai Gokhale Bridge collapse
mumbai Gokhale Bridge collapse
mumbai Gokhale Bridge collapse
mumbai Gokhale Bridge collapse
mumbai Gokhale Bridge collapse
mumbai Gokhale Bridge collapse
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+