ब्रिज हादसे के बाद हार्बर लाइन सेवा शुरू, अन्य लाइनों पर भी जल्द शुरू हो सकती हैं सेवाएं
मुंबई: मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक फुटओवर ब्रिज का स्लैब गिर गया, जिसके कारण इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं कई लोगों के इसमें दबे होने की आशंका भी जताई जा रही है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है और मलबे को हटाने का काम जारी है। इस हादसे के कारण अंधेरी से विरार जाने वाली ट्रेन को रोक दिया गया है। बता दें कि सोमवार शाम से ही मुंबई में भारी बारिश हो रही है। इस हादसे के बाद लोकल ट्रेनों के आवागमन पर प्रभाव पड़ा है। इस संदर्भ में सीपीआरओ ने बताया कि सेंट्रल रेलवे की मेन लाइन, हार्बर लाइन और ट्रांस हार्बर लाइन पर ट्रेनें नियमित रूप से चल रही हैं। ब्रिज का हिस्सा ट्रैक पर गिरने से सभी 6 लाइन के ओएचई वायर टूट गए हैं और अगले 4-5 घंटे तक अंधेरी से चर्चगेट की ओर लोकल सेवाओं का परिचालन बाधित रहेगा। सीएम फणनवीस ने भी अधिकारियों से घटना को लेकर बात की है।













Click it and Unblock the Notifications