मुंबई में चार मंजिला इमारत गिरी, 40 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक चार मंजिला इमारत मंगलवार को भारी बारिश के चलते गिर गई है। डोंगरी की तंदेल गली में केसरबाई नाम की बिल्डिंग गिरी है। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है, स्थानीय लोगों के मुताबिक मलबे में करीब चालीस से पचास लोग फंसे हैं। हादसे की सूचना पर स्थानीय प्रशासन, एंबुलेंस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। जानमानल के नुकसान को लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

 तीन लोगों को बचाया गया

तीन लोगों को बचाया गया

राहत और बचाव में जुटी टीम ने तीन लोगों को मलबे से निकाल लिया है। बचाए गए लोगों में एक बच्चा है। सभी को अस्पताल भेजा गया है।

केसरबाई बिल्डिंग के गिरने के बाद उसके आसपास की इमारतों की बिजली काट दी गई है। साथ ही घटनास्थल के आसपास की इमारतों को प्रशासन ने खाली करा लिया है। एहतियातन प्रशासन ने ऐसा किया है।

इमारत के 100 साल पुरानी होने का दावा

इमारत के 100 साल पुरानी होने का दावा

जो इमारत गिरी है, उसे करीब 90 से 100 साल पुराना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिल्डिंग बेहद खस्ताहाल हालत में थी। स्थानीय लोगों में बीएमसी और प्रशासन के प्रति नाराजगी भी दिख रही है।

मुंबई में लगातार हो रही बारिश

मुंबई में लगातार हो रही बारिश

मुंबई में बीते 25 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में कई स्थानों पर जीवन अस्त-व्यस्त है। बीते दो हफ्ते से लगातार मुंबई के कई इलाकों से इमारतें गिरने के चलते जानमान के नुकसान की खबरें लगातार आ रही हैं। वहीं सड़कों पर पानी भरने के चलते कई जगहों पर खुले मेनहोल भी हादसों की वह बन चुके हैं।

मंगलवार क उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भी तेज बारिश के कारण एक कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया। मकान के मलबे में दबकर दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके मलवे में दबने से पांच लोग घायल हैं।पुलिस ने मलवे में फंसे लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+