मुंबई के एक्सचेंज बिल्डिंग में लगी आग, जिसमें है NCB का ऑफिस, रिया ड्रग्स केस की जांच में जुटी एजेंसी
मुंबई के एक्सचेंज बिल्डिंग में सोमवार को आग लग गई है। इसी एक्सचेंज बिल्डिंग में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का दफ्तर भी है। जो रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स मामले की जांच में जुटी है।
मुंबई: मुंबई के एक्सचेंज बिल्डिंग में सोमवार को आग लग गई है। (Exchange building fire) इसी एक्सचेंज बिल्डिंग में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का दफ्तर भी है। जो रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स मामले (Rhea Chakraborty drugs case) की जांच में जुटी है। ये एक्सचेंज बिल्डिंग मुंबई के बालार्ड पियर में स्थित है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

एक्सचेंज बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर एनसीबी का ऑफिस है। सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput) में ड्रग्स एंगल में इन दिनों लगातार इसी दफ्तर में पूछताछ के लिए लोगों को बुलाया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद रिया को यही एक दिन के लिए रखा गया था।
मौके पर दमकल विभाग और मुंबई पुलिस मौजूद
खबर के मुताबिक एक्सचेंज बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर आग लगी है। दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश में लगे हैं। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ये भी खबर नहीं आई है कि आग लगने से क्या-क्या नुकसान हुआ है। आग लगने की खबर सुनकर मौके पर मुंबई पुलिस भी पहुंच गए हैं।
श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को NCB भेज सकती है नोटिस: सूत्र
ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को हफ्ते नोटिस भेज सकती है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी है। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स एंगल निकलने के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को 9 सितंबर को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। रिया चक्रवर्ती से पूछताछ में कुछ नाम सामने आए हैं, जिनसे एनसीबी पूछताछ करेगी। रिया की गिरफ्तारी से पहले भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के स्टाफ सैमअुल मिरांडा और दीपेश सांवत को भी ड्रग्स खरीद-फरोख्त मामले में गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications