पालक पनीर में मिली मरी हुई छिपकली, परिवार के 5 लोग बीमार
दरअसल जब ये परिवार घर के बुजुर्ग के श्राद्ध कार्य के बाद खाना खा रहा था तो खाने में मरी हुई छिपकली मिली। खाना खाने बाद पूरा परिवार बीमार हो गया है।
नई दिल्ली। मुंबई के एक परिवार को पालक पनीर खाना महंगा पड़ गया। उसे खान के बाद परिवार के पांच लोग बीमार है जिनका मुंबई के डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। बीमार लोगों में 1 साल और चार साल के बच्चे भी शामिल है। डॉक्टरों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है।

दरअसल जब ये परिवार घर के बुजुर्ग के श्राद्ध कार्य के बाद खाना खा रहा था तो खाने में मरी हुई छिपकली मिली। खाना खाने बाद पूरा परिवार बीमार हो गया है। पीड़ितों में 1साल और 4 साल के बच्चे भी शामिल हैं। सभी लोगों को मुंबई के डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। डॉक्टर के अनुसार सभी लोग अब खतरे से बाहर हैं।अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि छिपकली खाने में अपने आप कैसे पहुंची थी। पीड़ितों में 59 साल की खोंडोबाई बंसोडे, 27 साल की सुरेखा साल्वी, 35 साल के दिलीप और दो बच्चे सम्यक बंसोडे और विवान साल्वी शामिल हैं।
ये सभी मुंबई के कांदिवली ईस्ट के रहने वाले हैं। 4 साल के सम्यक के पिता राजेंद्र बंसोड से बात करने पर पता चला कि उनके पिता 7 अगस्त को गुजरे थे, उसके बाद सभी रिश्तेदार उनके घर पर ही थे। उनकी बहन सुरेखा और भाभी अस्मिता ने ही खाना बनाया था। उनकी मां खोंडोबाई बंसोडे, सुरेखा, भाई दिलीप, उनका बेटा सम्यक और भांजा विवान ही पहले खाना खाने बैठे थे। इसके बाद सुरेखा खाना खाने गई थी।
सुरेखा ने ही सबसे पहले खाने की प्लेट में छिपकली को देखा था। राजेन्द्र ने बताया कि इसके बाद ही सभी परिवार वालों ने उलटियां करनी शुरू कर दी थी। सुरेखा ने कहा कि मैंने जब आधी रोटी खा ली थी , तब देखा कि खाने में मरी हुई छिपकली है।












Click it and Unblock the Notifications