ड्रग्स मामले में शाहरूख के बेटे आर्यन को नहीं मिली जमानत, 7 अक्टूबर तक NCB की रिमांड में भेजा

मुंबई, अक्टूबर 04। ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किए गए शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई की एक अदालत से जमानत नहीं मिली है। शाहरूख के बेटे आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आर्यन को 7 अक्टूबर के लिए NCB की रिमांड में भेजने का फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में जांच होना बहुत जरूरी है, इसलिए आरोपियों को एनसीबी की रिमांड में भेजा जा रहा है, इससे आरोपियों और जांच एजेंसी दोनों का फायदा होगा।

Aryan khan

एनसीबी ने मांगी थी 11 दिन की रिमांड

अदालत ने आर्यन के दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि एनसीबी ने आर्यन की 11 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने अभी सिर्फ 4 दिन की रिमांड पर ही भेजा है।

एनसीबी के पास हैं मामले से जुड़े सभी सबूत

आपको बता दें कि एनसीबी ने रविवार को दावा किया कि उसके पास मुंबई के तट से दूर क्रूज जहाज से जब्त ड्रग्स के मामले में आर्यन खान सहित गिरफ्तार तीनों आरोपियों और ड्रग्स तस्करों के बीच संबंध दिखाने के लिए सबूत हैं। हालांकि NCB के वकील ने कोर्ट को बताया है कि आर्यन पर सिर्फ ड्रग्स लेने का आरोप है।

इन धाराओं के तहत मामला हुआ है दर्ज

आपको बता दें कि एनसीबी ने आर्यन खान पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा-27 (मादक पदार्थ का सेवन करने), 8सी (मादक पदार्थ का उत्पादन, रखने, खरीदने या बेचने) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एनसीबी की कार्रवाई के दौरान 13 ग्राम कोकीन, पांच ग्राम एमडी,21 ग्राम चरस और 22 नशे की गोलियां बरामद की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+