मुंबई: दो गुटों के बीच भड़की हिंसा के बाद कई गाड़ियों को आग के हवाले किया
नई दिल्ली। मुंबई के मलाड़ में दो गुटों के बीच बीती रात हुई हिंसा के बाद जमकर आगजनी की गई। इस आगजनी में 4 ऑटो रिक्शा और 3 मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया गया। यह घटना मलाड वेस्ट की है। आग लगने के बाद इसे बुझा दिया गया था, लेकिन बाद में इस आगजनी में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह एफआईआर आईपीसी की धारा 425 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि इस हिंसा के पीछे की क्या वजह थी।













Click it and Unblock the Notifications