सनी लियोन की इस पर्सनल चीज का इस्तेमाल कर रहा था मुंबई का बिजनेसमैन, हुआ गिरफ्तार
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन अकसर सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपने लुक को लेकर तो कभी अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर। इसबार वो एक अलग तरीके के मामले को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वो खुद किसी कारण के चलते चर्चा में नहीं हैं बल्कि इसकी वजह है एक गाड़ी का फर्जी नंबर। जी हां मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एक ऐसे बिजनसमैन को अरेस्ट किया है जो फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी की गाड़ी का नंबर अपनी कार में लगाकर घूम रहा था। गाड़ी का उनके पति डेनियल वेबर के नाम पर रजिस्ट्रेशन है।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार शख्स पिछले काफी लंबे समय से अपनी गाड़ी पर सनी के कार का नंबर यूज कर रहा था। जब बार-बार सनी के घर ई चालान आने लगे तो उनके पति डेनियल ने इसकी शिकायत पुलिस से की। उसके बाद छानबीन में इस बात का खुलासा हुआ। दरअसल हुआ ये कि बीते साल सितंबर में सनी लियोनी के पति को कई बार ट्रैफिक नियमों का पालन ना करने के चलते ई चालान जारी हुआ। जिसके बाद सनी लियोनी ने जवाब में कहा कि जिस समय के लिए उन्हें ई चालान दिया है उस वक्त तो वो वहां थी भी नहीं। जिसके बाद उनकी टीम ने जुहू पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करा दी।
ऐसे पकड़ में आया गाड़ी वाला
पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही थी कि सनी लियोन के ड्राइवर ने फोन पर बताया कि उनकी गाड़ी जैसी हूबहू कार वर्सोवा इलाके में एक अस्पताल के पास खड़ी है जिसका नंबर भी सनी की गाड़ी का है। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी में बैठे शख्स से कागज दिखाने को कहा था तो उसने कबूल किया कि वह जिस गाड़ी का नंबर इस्तेमाल कर रहा है वह उसकी गाड़ी का नहीं है। लकी नम्बर होने का दावा करने वाले बिजनेस मैन के खिलाफ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications