VIDEO: चार मंजिला इमारत के मलबे में दबी महिला को NDRF टीम ने तीन घंटे बाद जिंदा निकाला

VIDEO:चार मंजिला इमारत के मलबे में दबी महिला को NDRF ने बचाया

नई दिल्ली। मुंबई के डोंगरी में चार मंजिला इमारत के मलबे से अब तक सात लोगों को निकाला गया है, जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। इमारत में अभी भी 30-40 लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है। मलबे से एक महिला को करीब तीन घंटे बाद निकाला गया है। जिसका वीडियो सामने आया है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Mumbai building collapse dongri woman rescued by NDRF personne video

डोंगरी में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे टंडेल गली में केसरबाई नाम की बिल्डिंग ढह गई। जिसमें 40 से ज्यादा लोग फंस गए। हादसे की सूचना पर स्थानीय प्रशासन, एंबुलेंस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गए। लगातार टीमें राहत और बचाव में जुटी हैं। रास्ता छोटा होने की वजह से राहत और बचाव में परेशानी आ रही है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि इमारत करीब 100 साल पुरानी थी और इसमें 15 परिवार रह रहे थे। फिलहाल हमारा ध्यान फंसे लोगों को निकालने पर है

बीएमसी की ओर से हादसे पर कहा गया है कि दो साल पहले 7 अगस्त को ही उनकी ओर से लेटर जारी कर केसरबाई बिल्डिंग को लेकर चेतावनी जारी की थी और इसे खाली कर देने को कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+