मुंबई ब्लास्ट: फांसी की सजा सुनकर रोने लगा फिरोज, अबू सलेम का झटका हाथ
नई दिल्ली। मुंबई की विशेष टाडा कोर्ट ने गुरुवार को 1993 में मुंबई बम ब्लास्ट केस में दोषी अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम समेत 5 लोगों को सजा सुनाई गई। कोर्ट ने मोहम्मद ताहिर मर्चेंट और फिरोज अब्दुल राशिद खान को फांसी की सजा सुनाई जबकि अबू सलेम को उम्र कैद की सजा सुनाई गई। फैसले के समेत पांचो दोषी काफी तनाव में थे।

मिली जानकारी के मुताबिक उम्रकैद की सजा सुनते ही अबू सलेम बेहद निराश नजर आया। सजा सुनने के बाद वह चुपचाप कोर्ट की पिछली बेंच जाकर बैठ गया। वहीं उसका साथी फिरोज फांसी की सजा सुनकर बुरी तरह टूट गया। उसकी आंखों से आंसू छलक आए। फिरोज इस कदर निराश हो गया कि जब अबू सलेम ने सांत्वना देने के लिए उसके कंधे पर हाथ रखा तो उसने सलेम का हाथ झटक दिया।
बता दें कि कोर्ट ने फिरोज के साथ ताहिर मर्चेंट को फांसी की सजा सुनाई। वहीं करीमुल्लाह खान को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। जबकि एक अन्य रियाज सिद्दकी को 10 साल की सजा सुनाई गई। सजा सुनाए जाने के बाद सलेम ने कोर्ट से खुद को यूपी या दिल्ली की जेल में ट्रांसफर करने की गुहार लगाई।












Click it and Unblock the Notifications