जेट एयरवेज 9W-2314 मुंबई-अहमदाबाद के करीब 158 यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे
मुंबईः मुंबई से अहमदाबाद जाने वाले करीब 158 यात्रियों को रविवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद स्टॉफ ने यात्रियों को जानकारी दी कि अहमदाबाद एयरपोर्ट बंद हैं, जिस कारण से हवाई जहाज उड़ान नहीं भर सकते हैं।

यात्रियों का अहमदाबाद एयरपोर्ट बंद होने का हवाला दिया गया तो वहीं एयरपोर्ट स्टॉफ ने समाचार एंजेसी से बात करते हुए बताया कि एयरक्रॉफ्ट में कुछ तकनीकी समस्या है, जिसके कारण उड़ान नहीं भरी जा सकी।
उड़ान न भर पाने की वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर घंटों तक इंतजार कर रहे यात्री काफी नाराज दिखी। कई लोगों को कई महत्वपूर्ण काम पूरे नहीं हो सके। इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
यह भी पढ़ें- गंगा में स्नान कर रही युवती से बलात्कार, घाट पर बेहोश पड़ी मिली












Click it and Unblock the Notifications