मुंबई के Pawar Public School में खेलते हुए बच्चे की मौत, पुलिस की जांच शुरू
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित साकीनाका के एक स्कूल में बच्चे की मौत हो गई। मामला यहां के पवार पब्लिक स्कूल का है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बताया गया कि वो खेलते वक्त गिर गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा कि CCTV फुटेज में यह दिख रहा है कि बच्चा खेलते हुए गिर गया। अभिभावकों का कहना है कि उसे किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी।
स्कूल की दूसरी मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत

मुंबई के साकीनाका में स्थित पवार पब्लिक स्कूल में 6 साल के बच्चे स्वरंग दलवी की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह घटी। इस घटना से बच्चे के माता पिता काफी सदमे में हैं और बच्चा स्कूल की इमारत से कैसे गिरा इस पर भी काफी सवाल खड़ा कर रहे हैं। साकीनाका पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है।
साकीनाका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश धर्माधिकारी ने बताया कि स्वरंग दलवी स्कूल में पौने ग्यारह बजे के करीब लंच ब्रेक के दौरान खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक वो दूसरे मंजिला से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूल के कर्मचारियों ने उसे हीरानंदानी स्कूल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज से पहले ही बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के पिता भांडुप के पवार पब्लिक स्कूल में म्यूजिक के टीचर हैं। फिलहाल बच्चे की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications