मुलायम ने मंच से मायावती के बारे में कहीं ये 5 बड़ी बातें

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने 24 साल बाद मैनपुरी में मंच सांझा किया। साल 1995 में गेस्ट हाउस कांड के बाद दोनों के बीच कटुता बढ़ गई थी। मैनपुरी में महागठबंधन की तीसरी संयुक्त रैली में मायावती, अखिलेश और मायावती एक मंच पर थी। मुलायम सिंह यादव ने इस मौके पर कहा कि हमें खुशी है कि मायावती हमारे समर्थन के लिए यहां आई हैं। हम मैनपुरी में उनका स्वागत करते हैं। वहीं आरएलडी प्रमुख अजित सिंह रैली में नहीं आए।

'मैनपुरी में मायावती का स्वागत'

मुलायम सिंह यादव ने अपने भाषण में कहा कि मायावती जी आज यहां आई हैं। उनका हम सम्मान करते हैं। आदर करते हैं। मायावती जी का बहुत सम्मान करना हमेशा। क्योंकि समय जब भी आया है मायावती जी ने हमारा साथ दिया है। में खुशी है कि हमारे समर्थन के लिए यहां आई हैं।

'आपका एहसान कभी नहीं भूलूंगा'

'आपका एहसान कभी नहीं भूलूंगा'

मुलायम सिहं यादव ने मंच से मायावती की तारीफ करते हुए कहा कि मायावती जी आप यहां आई हैं। मैं आपका इस एहसान कभी नहीं भूलूंगा। गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव को समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी से टिकट दिया है। साल 2014 में उन्होंने यहां के अलावा आजमगढ़ से भी चुनाव लड़ा था। उन्हें मोदी लहर के बावजूद दोनों जगहों से जीत मिली थी। सपा के पांच सांसद ही लोकसभा चुनाव 2014 में जीत पाए थे।

ये भी पढ़ें- आजमगढ़ लोकसभा चुनाव की विस्तृत जानकारी

'चुनाव में हमें भारी बहुमत से जिता देना'

'चुनाव में हमें भारी बहुमत से जिता देना'

मुलायम सिंह यादव ने मंच से भाषण देते हुए कहा कि बहुत दिनों के बाद हम और मायावती एक मंच पर हैं। आपसे कहना चाहते हैं मैनपुरी में आकर हम ... चुनाव में हमें भारी बहुमत से जिता देना। पहले जीताते आए हो, पहले से ज्यादा जिताना। मेरे भाषण आप बहुत सुन चुके हैं, ज्यादा नहीं बोलूंगा। मैनपुरी के लोगों आखिरी बार हम आपके कहने पर खड़े हुए हैं। भारी बहुमत से हमें जिताना। जिताओगे क्या? इसलिए हम अपील करने आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+