Mulayam Singh Yadav Health Update: मेदांता अस्‍पताल ने बताया अब कैसी है मुलायम सिंह की हालत

Mulayam Singh Yadav Health Update: मेदांता अस्‍पताल ने बताया अब कैसी है मुलायम सिंह की हालत

Mulayam Singh Yadav Health Update: उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। उन्‍हें मेदांता अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं शनिवार को मेंदाता अस्‍पताल ने मुलायम सिंह यादव का हेल्‍थ अपडेट जारी किया है। जिसमें मेदांता अस्‍पताल ने बताया है कि उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

Recommended Video

    Mulayam Singh Yadav Health: Akhilesh Yadav ने सपा कार्यकर्ताओं से की ये अपील | वनइंडिया हिंदी |*News
    mulayamsingh

    मेदांता अस्‍पताल के द्वारा जारी किए गए हेल्‍थ बुलेटन में बताया कि डाक्‍टरों की स्‍पेलिस्‍ट टीम आईसीयू में मुलायम सिंह का इलाज करने में जुटी हुई है। उन्‍हें जीवनरक्षक दवाएं दी जा रही हैं।

    बता दें दो अक्‍टूबर को गांधी जयंती के दिन मुलायम सिंह यादव को ब्लड प्रेशर हाई और सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद मेंदाता में एडमिट करवाया था। उनको जब भर्ती करवाया गया तभी से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 82 वर्षीय सपा मुखिया पहले दिन से ही आईसीयू में भर्ती हैं जहां एक्‍सपर्ट डाक्‍टरों की टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। आज एक हफ्ते बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है।

    मुलायम सिंह यादव की सलामती के लिए उत्‍तर प्रदेश भर में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूजा अर्चना करवा रहे हैं। सपा कार्यकर्ता जगह-जगह पर हवन का आयोजन भी कर रहे हैं ।

    इससे पहले भी मुलायम सिंह यादव कई बार हालत तबीयत बिगड़ने पर मेदांता में भर्ती हो चुके हैं। लोगों की दुआ है कि पहले की तरह मुलायम सिंह यादव जल्‍द स्‍वस्‍थ्‍य होकर अस्‍पताल से डिसचार्ज हो। मुलायम सिंह यादव का हाल पूछने अस्‍पताल में अब तक कई बड़े नेता पहुंच चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+