पंचतत्व में विलीन हुए 'नेताजी', राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

मुलायम सिंह यादव का निधन (Mulayam Singh Yadav No More): समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।

Mulayam Singh Yadav Funeral Live: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। 82 साल के मुलायम सिंह यादव की तबीयत काफी खराब चल रही थी और वो पिछले कई दिनों से भर्ती थे। मंगलवार को उनके पैतृक गांव सैफई में उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान बाबा रामदेव, राजनाथ सिंह, हेमंत सोरेन, तेजस्वी यादव समेत कई नेता मौजूद रहे। पढ़िए, मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर से जुड़े सभी लाइव अपडेट।

Live Mulayam Singh Yadav Funeral Last Rites Cremation in Saifai UP Latest Hindi News Updates

LIVE Feed
Oct 11, 2022, 4:31 PM IST

नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा ने यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया।
Oct 11, 2022, 4:11 PM IST

सैफई पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे बीच बहुत मजबूत रिश्ता था। मुलायम सिंह यादव भारतीय राजनीति के एक बड़े व्यक्तित्व थे, यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। हम सभी यहां उन्हें श्रद्धांजलि देने आए हैं। पीएम मोदी यहां नहीं आ सके लेकिन उन्होंने मुझे अपनी ओर से श्रद्धांजलि देने के लिए कहा।
Oct 11, 2022, 4:04 PM IST

नम आंखों से लोगों ने नेताजी को दी विदाई।
Oct 11, 2022, 4:01 PM IST

मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन।
Oct 11, 2022, 3:57 PM IST

सैफई में नेताजी का हुआ अंतिम संस्कार, अखिलेश यादव ने मुखाग्नि दी।
Oct 11, 2022, 3:55 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी सैफई पहुंचे। मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि।
Oct 11, 2022, 3:48 PM IST

मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू। राजनाथ सिंह, तेजस्वी यादव समेत कई नेता मौजूद।
Oct 11, 2022, 3:45 PM IST

अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी मां और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन के साथ सैफई पहुंचे।
Oct 11, 2022, 3:45 PM IST

मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।
Oct 11, 2022, 3:39 PM IST

तेजस्वी यादव ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी।
Oct 11, 2022, 3:37 PM IST

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी सैफई पहुंचे। मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि।
Oct 11, 2022, 3:33 PM IST

मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में अनिल अंबानी भी शामिल हुए।
Oct 11, 2022, 3:25 PM IST

मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
Oct 11, 2022, 3:22 PM IST

नम आंखों से 'नेताजी' जी को लोग दे रहे श्रद्धांजलि।
Oct 11, 2022, 3:17 PM IST

तेजस्वी यादव भी सैफई पहुंचे, नेताजी को दी श्रद्धांजलि।
Oct 11, 2022, 3:17 PM IST

शरद पवार और सुप्रिया सुले ने भी मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि।
Oct 11, 2022, 3:16 PM IST

अभिनेता अभिषेक बच्चन भी सैफई पहुंचे।
Oct 11, 2022, 3:16 PM IST

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी सैफई पहुंचे हैं।
Oct 11, 2022, 3:13 PM IST

बाबा रामदेव भी मुलायम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
Oct 11, 2022, 3:12 PM IST

कुछ ही देर में होगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार।
Oct 11, 2022, 3:10 PM IST

मुलायम सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।
Oct 11, 2022, 3:10 PM IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए जाया जा रहा है।
Oct 11, 2022, 3:01 PM IST

मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू
Oct 11, 2022, 2:57 PM IST

अखिलेश यादव को गले लगाकर बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने बंधाया धीरज।
Oct 11, 2022, 2:54 PM IST

जेपी जी के दौर के कई नेता चले गए हैं, एक दौर की समाप्ति हो गई है-जयंत
Oct 11, 2022, 2:52 PM IST

मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए जाया जा रहा है। अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा।
Oct 11, 2022, 2:51 PM IST

नेताजी का चले जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है, चंद शब्दों में बयां कर पाना संभव नहीं- चौधरी जयन्त सिंह
Oct 11, 2022, 2:50 PM IST

मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को चिता की ओर ले जाया जा रहा है, भारी संख्या में लोग मौजूद है।
Oct 11, 2022, 2:47 PM IST

अंत्येष्टि स्थल की ओर बढ़ रहा है मुलायम सिंह को ले जा रहा वाहन।
Oct 11, 2022, 2:37 PM IST

थोड़ी देर में नेताजी का अंतिम संस्कार, अंत्येष्टि स्थल की ओर ले जाया जा रहा पार्थिव शरीर
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+