मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत, नाक से ब्लड आने के बाद ले जाया गया अस्पताल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की गुरुवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अचानक उनके नाक से ब्लड आने के बाद आनन फानन में उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके अस्पताल पहुंचने से पहले की डॉक्टरों को मुलायम सिंह की तबीयत के बारे में सूचित कर दिया गया था। जैसे ही सपा नेता अस्पताल पहुंचे डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत भर्ती कर लिया और उनका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि रूटीन चेकअप के लिए मुलायम सिंह पहले भी सिविल अस्पताल आते रहे हैं।

Recommended Video

    Mulayam singh Yadav की बिगड़ी तबीयत, Lucknow के Civil Hospital में भर्ती | वनइंडिया हिंदी
    Mulayam Singh Yadav deteriorated condition admitted in hospital in Lucknow

    गौरतलब है कि मुलायम सिंह को शुगर की शिकायत है, गुरुवार को भी उनका शुगर लेवल बढ़ने की वजह से उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले दो महीने से मुलायम के स्वास्थ्य की जांच लगातार की जा रही है, कुछ दिन पहले उनको संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में इलाज कराने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने उनकी रिपोर्ट में कुछ भी चिंता जनक न पाया तो उन्हें गुरूवार को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इसस पहले इसी वर्ष जून के महीने में सपा संरक्षक की तबीयत अचानक खराब हो गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+