मुलायम सिंह यादव: जिस आईएएस ने नहीं उतरने दिया हेलीकॉप्टर, उसी को बनाया था कलेक्टर

नई दिल्ली, 22 नवंबर: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव आज अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुलायम सिंह यादव बीते कई दशकों से ना सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि देश के प्रमुख राजनीतिक चेहरों में रहे हैं। उनको एक खांटी राजनेता माना जाता है। मुलायम सिंह यादव के अपने साथी नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तमाम किस्से हैं। इनमें एक किस्सा ऐसा भी है, जो आज शायद थोड़ा अजीब लग सकता है। मुलायम सिंह यादव का हेलीकॉप्टर किस अफसर ने नहीं उतरने दिया था, उसी को मुलायम सिंह ने पुरस्कृत कर दिया था।

खुद आईएएस ने याद किया किस्सा

खुद आईएएस ने याद किया किस्सा

रिटायर्ड आइएएस सूर्य प्रताप सिंह कई अहम पदों पर रहे हैं। उन्होंने मुलायम सिंह को लेकर एक किस्सा याद किया है। सिंह ने ट्विटर पर लिखा है- 'एक बार बदायूँ में मुख्यमंत्री की सभा होनी थी, आचार संहिता लागू थी और मैंने अपना कर्तव्य निभाते हुए उनका हेलीकॉप्टर लैंड नही होने दिया। सरकार बनते ही मेरे सस्पेंशन के कयास लगने लगे लेकिन हुआ ये कि मुझे मुजफ़्फरनगर का कलेक्टर बना दिया। उस सीएम का नाम था - मुलायम सिंह यादव, ये था नेताजी का कद। आज उनके जन्मदिवस पर उन्हें ढेरों शुभकामनाएँ देने के साथ साथ मौजूदा सरकारों को आईना दिखाने की जरूरत है। आज तो एक ट्वीट या बयान तक कार्यकुशलता और दक्षता पर हावी हो जाता है।

कार्यकर्ताओं को नहीं भूलते थे

कार्यकर्ताओं को नहीं भूलते थे

मुलायम सिंह के बारे में एक और बात जो बहुत मशहूर है, वो ये कि वो अपने कार्यकर्ताओं को याद भी रखते थे और उनकी मदद भी करते थे। समाजवादी पार्टी के पुराने नेता बताते हैं कि नेता जी मुलायम सिंह के स्वास्थ्य ने जब तक साथ दिया, वो सुबह-सुबह कार्यकर्ताओं से मिलते थे। वो ज्यादातर कार्यकर्ताओं को नाम लेकर बुलाते थे और समस्याएं सुनते थे। बहुत बार किसी निजी परेशानी का पता चलने पर रुपए-पैसे से भी मदद कर देते थे।

5 दशक से ज्यादा का राजनीतिक करियर

5 दशक से ज्यादा का राजनीतिक करियर

मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक करियर पांच दशक से ज्यादा का रहा है। वो 1967 में पहली बार विधायक बने थे और इस समय लोकसभा के सांसद हैं। आपातकाल के दौरान मुलायम सिंह यादव 19 महीने तक जेल में रहे मुलायम सिंह तेजी से राजनीति में आगे बढ़े और 1989 में पहली बार यूपी के सीएम बने। 1992 में मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी का गठन किया और 1993 में सरकार बना ली। 1996 से 1998 तक वो देश के रक्षामंत्री भी रहे। 2003 और 2012 में भी समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में रही है। 2003 में मुलायम सिंह यादव और 2012 में उनके बेटे अखिलेश यादव सीएम बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+