के्जरीवाल के धरने पर बोले नकवी, 'करने में जीरो, धरने में हीरो'
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार और एलजी के खिलाफ मोर्चा खोला है उसके बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आप पर बड़ा हमला बोला है। नकवी ने कहा कि करने में जीरो, धरने में हीरो, करना कुछ नहीं है, धरना सबकुछ है। उन्होंने कहा कि इन लोगों की सोच ही यही है, इन लोगों ने दिल्ली के लोगों के विश्वास को तोड़ा है, जिसकी वजह से दिल्लीवासियों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

पीएम आवास पर किया प्रदर्शन
इससे पहले रविवार को आम आदमी पार्टी के हजारों की संख्या में समर्थक दिल्ली की सड़कों पर उतरकर पीएम आवास को घेरने के लिए बाहर निकले हैं। आप नेताओं का आरोप है कि दिल्ली के अधिकारी पिछले तीन माह से किसी भी मीटिंग को अटैंड नहीं कर रहे हैं। इस प्रोटेस्ट को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन को बंद कर दिया गया था। वहीं दिल्ली पुलिस का कहना था कि आप ने इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं ली थी, जिसकी वजह से चार मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया था।
आईएएस ने हड़ताल से किया इनकार
आपको बता दें कि रविवार को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में पीएम मोदी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया था, जिसके बाद आईएएस एसोसिएशन ने कहा था कि वह हड़ताल पर नहीं हैं और छुट्टी के दिन भी काम कर रहे हैं। लेकिन आईएएस एसोसिएशन से इतर केजरीवाल का आरोप है कि तमाम अधिकारी मुख्यमंत्री की बैठक में हिस्सा नहीं ले रहे हैं और इन लोगों ने काम काज ठप कर दिया है।
हम काम कर रहे हैं।
आईएएस एसोसिएशन प्रेस कांफ्रेंस में मनिषा सिंह ने कहा, 'हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि हम हड़ताल पर नहीं है। आईएएस ऑफिसर्स की हड़ताल को लेकर झूठी और बेबुनियाद खबर फैलाई जा रही है। हम काम कर रहे हैं और मीटिंग में भी जा रहे हैं। यहां तक कि हम छुट्टी के दिन भी काम कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि हमारा राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। सक्सेना ने कहा कि सरकारें आती और जाती है, हमारा काम सिर्फ सरकारी नीतियों को लागू करना होता है।
इसे भी पढ़ें- केजरीवाल के धरने पर हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- किसने दी धरने की अनुमति












Click it and Unblock the Notifications