Pics: ख्वाजा साहब के दर पर नकवी ने चढाई पीएम मोदी की चादर
अजमेर। आज अल्पसंख्यकों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह पर पीएम मोदी की ओर से चादर चढ़ाई और देश के लोगों के लिए सलामती की दुआ मांगी। नकवी ने ख्वाजा साहब के दर पर नमाज पढ़ी और एक साफा भी पहना।
मालूम हो कि सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह पर सालाना उर्स मनाया जा रहा है। चादर चढाने के बाद नकवी ने कहा कि भारत हजारों वर्षो से साधु, संतों व पैगंबरों की धरती रही है। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का संदेश हमेशा प्रासंगिक रहे हैं और आगे भी रहेंगे।
इससे पहले, अमेरिका वासियों तथा राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरफ से 20 अप्रैल को एक चादर भेजी गई थी।













Click it and Unblock the Notifications