ट्रैक्टर चलाकर किसान चौपाल में पहुंचे केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, विपक्ष के लिए कही ये बात

लखनऊ। एक तरफ जहां कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए पंजाब में ट्रैक्टर यात्रा की तो केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) किसान कानूनों के समर्थन में यूपी में खुद ट्रैक्टर चलाकर किसान चौपाल में पहुंच गए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने किसानों को नए कृषि कानून के बारे में जानकारी दी।

Mukhtar Abbas Naqvi

कृषि कानून को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा ने भी किसानों की नाराजगी को शांत करने के लिए अपने मंत्रियों को मैदान में उतार दिया। इसी क्रम में रविवार को केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश के रामपुर में आयोजित किसान चौपाल में पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ट्रैक्टर चलाते हुए किसान चौपाल पहुंचे।

कांग्रेस पर बोला हमला

कृषि कानून के बारे में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस एंड कंपनी झूठ फैला रही है। किसान कानून से एक तरफ जहां किसानों को बिचौलियों से छुटकारा मिलेगा वहीं किसानों को अपनी उपज की भरपूर कीमत की गारंटी भी मिलेगी। नकवी ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को मजबूत करने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा जब मोदी सरकार किसानों की मजबूती के लिए काम कर रही है उसी समय कांग्रेस किसानों को गुमराह करने का काम कर रही है। कांग्रेस एंड कंपनी अपनी इस साजिश में कभी कामयाब नहीं होगी। नकवी करीब पौन घंटे किसानों के बीच रहे। इसके बाद वह रवाना हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+