शाहरुख खान और अजय देवगन पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- ये हीरो बनने के लिए कहते हैं 'जुबां केसरी'
शाहरुख और अजय पर 'नशा प्रमोट' करने को लेकर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- ये हीरो बनने के लिए कहते हैं 'जुबां केसरी'
Mukesh Khanna Slams Ajay Devgn and Shah Rukh Khan For Promoting Tobacco: अभिनेता मुकेश खन्ना ने एक्टर अजय देवगन और शाहरुख खान की नशीली चीजों के विज्ञापन करने को लेकर उनकी आलोचना की है। मुकेश खन्ना ने कहा है कि ये हीरो बनने के लिए कहते हैं जुबां केसरी'। ए-लिस्टर्स शाहरुख खान अपनी धूम्रपान की आदत के लिए और अजय देवगन हमेशा से एक प्रसिद्ध तंबाकू ब्रांड से जुड़े होने की वजह से चर्चा में रहते हैं। मुकेश खन्ना ने कहा कि बड़े सितारों को ऐसा करने की आवश्यकता क्यों है? अगर छोटे कलाकार ऐसा कुछ करते हैं तो उन्हे उनकी मजबूरी समझ में भी आती है लेकिन सफल कलाकार ऐसा क्यों करते हैं? वह इस बात को लेकर भी चिंतित हैं कि अगर यह जारी रहा तो फैन्स क्या करेंगे।

कभी खुद खाकर देखा है?: मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना ने अपने ट्विटर हैंडल पर अजय देवगन के साथ अपनी खुद की एक फोटो शेयर की, जिसपर लिखा था- 'कभी खुद खाकर देखा है?' इसके साथ में मुकेश खन्ना ने ट्वीट में लिखा, "बोलो ज़ुबान केसरी, ऊंचे लोगों की पसं , मैं यूं ही नहीं बन जाता, आई एम द मेन ऑफ ऑल सीजन। क्या है ये सब? लोगों को भ्रमित करने का खतरनाक रास्ता। हानिकारक वस्तुओं का नाटकीय ढंग से दुष्प्रचार। कोई नहीं रोकता इसे, ना खाने वाला, ना प्रचारक, ना ही सरकार। किसके बाप का क्या जाता है।''

क्यों करते हैं वो ये गलत प्रचार: मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, हर किसी के बाप का जाता है! हर किसी का नुकसान है। खाने वाले का, प्रचारक का , सरकार का भी। या शायद सरकार का नहीं। क्योंकि लोग कहते हैं कि उन्हें इनसे ढेरों राजस्व मिलता है। पर मैं यहां प्रचारक यानी मॉडल की बात करूंगा वो भी स्टार प्रचारकों की। क्यों करते हैं वो ये गलत प्रचार।''

पैसा तो भरा पड़ा है उनके खातों में: मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, पैसों की खातिर। वो तो भरा पड़ा है उनके खातों में, कि वो इनका सेवन करते हैं, उन्हें सेहत या ज़ुबान के लिए अच्छा मानते हैं। मुझे नहीं मालूम। इसका जवाब हर उस स्टार को देना होगा जो खुलेआम इन हानिकारक प्रॉडक्ट्स की महिमा मंडन करते हैं। गुणगान गाते हैं।''












Click it and Unblock the Notifications