मुकेश अंबानी की बहू राधिका मर्चेंट को सब जानते हैं मगर क्या अनिल अंबानी की बहू कृषा को जानते हैं?

मुकेश और अनिल अंबानी के परिवार ने दुनियाभर में पहचान बनाई है। उनके परिवार से जुड़ी छोटी से छोटी बातों को लोग जानना चाहते हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ जिसमें दुनिया भर से बड़े दिग्गज लोग पहुंचे।

मुकेश हों या अनिल ये अंबानी परिवार अक्सर अपनी शानो-शौकत भरी जीवनशैली के लिए सुर्खियों में रहता है। लेकिन, इसी परिवार में कुछ जैसे मेंबर भी हैं जिनके बारे में बहुत लोग नहीं जानते हैं। हम बात कर रहे हैं कृषा अंबानी की...

krisha Ambai

कृषा अंबानी की अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी की पत्नी हैं। जब बात अंबानी फैमिली की बहुओं की होती है तो श्लोका अंबानी और राधिका मर्चेंट की खूब चर्चा होती है मगर अंबानी फैमिली एक और बहू कृषा, अपनी खूबसूरती और स्टाइल में सब पर भारी पड़ जाती है।

अनमोल अंबानी और कृषा शाह की शादी 20 फरवरी, 2022 को हुई थी। उनकी यह शादी अनिल अंबानी के कफ परेड वाले घर 'सी विंड' में हुई थी। इस शादी में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन से लेकर कई बड़ी सेलिब्रिटीज और बिजनेसमैन, पर्सनालिटीज शामिल हुई थी।

कृषा अंबानी नीलम और निकुंज शाह की सबसे छोटी संतान हैं। कृषा के पिता निकुंज शाह मुंबई में एक सफल व्यवसाय निकुंज एंटरप्राइजेज के सीएमडी थे। दुर्भाग्य से 2021 में उनका निधन हो गया था। कृषा की मां नीलम शाह फैशन डिजाइनर हैं।

कृषा ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से राजनीतिक अर्थशास्त्र में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की है। फिर लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से सोशल पॉलिसी और डेवलपमेंट में मास्टर्स की है। ब्रिटेन में एक बड़ी आईटी कंपनी एक्सेंचर में काम करने के बाद वह भारत लौट आई थीं। फिर उन्‍होंने अपनी खुद की कंपनी डायस्को की शुरुआत की। ये एक सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृशा अंबानी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स को मुताबिक कृशा शाह की नेटवर्थ करीब 4 करोड़ रुपये है। हालांकि उनकी नेटवर्थ के बारे में अभी कोई सही जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+