IN PICS: एंटीलिया में धूम-धाम से हुई आकाश-श्लोका की सगाई, CM फडणवीस भी हुए शामिल

मुंबई। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश और प्रसिद्ध हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता की सगाई शनिवार रात को अंबानी के आलीशान घर एंटीलिया में धूम-धाम से हुई, इस समारोह में राजनीति, खेल जगत, बॉलीवुड जगत के कई स्‍टार शामिल हुए जिन्होंने इस खूबसूरत शाम को और भी हसीन बना दिया।

आइए एक नजर डालते हैं सितारों से सजी इस महफिल पर....

आकाश और श्लोका की हुई सगाई

आकाश और श्लोका दक्षिण मुंबई में स्थित अंबानी के बंगले में एक दूसरे को अंगूठी पहनाया और अपने जीवन के नए सफर में साथ-साथ चलने की शुरुआत की। आकाश-श्लोका के सगाई समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर पहुंचे थे।

सितारों से सजी शाम ने हर पल बनाया हसीन...

इससे पहले भी आकाश और श्लोका की मेंहदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। मेंहदी सेरेमनी के बाद मुकेश अंबानी के आलीशान घर में ही प्री एंगेजमेंट पार्टी रखी गई थी, जिसमें भी फिल्मी सितारों के साथ-साथ क्रिकेटर्स और बिजनेस की दुनिया की बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

मुंबई में अंबानी के घर पर ग्रैंड पार्टी

गौरतलब है कि इससे पहले 24 मार्च को गोवा में दोनों की प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी हुई थी जिसमें दोनों के परिवार के काफी करीबी लोग शामिल हुए थे। ऐसी खबरें हैं कि इस साल के अंत में आकाश अंबानी मशहूर हीरा कारोबारी रसेल मेहता की छोटी बेटी श्लोका मेहता से विवाह के बंधन में बंध जाएंगे, शादी भी दोनों की मुंबई में ही होगी।

कौन है श्लोका मेहता

कौन है श्लोका मेहता

आपको बता दें कि रसेल मेहता देश की बड़ी हीरा कंपनियों में से एक रोजी ब्ल्यू इंडिया के प्रबंध निदेशक हैं। श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। श्लोका कनेक्टफॉर संस्था की सह संस्थापक भी हैं, जो कि गैर सरकारी संस्थाओं की मदद करती है। रसेल मेहता का परिवार दक्षिण मुंबई में रहता है और अंबानी परिवार के बेहद करीबी है।

बचपन के साथी आकाश-श्लोका

बचपन के साथी आकाश-श्लोका

श्लोका ने 2004 से 2009 के बीच धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। ऐसा कहा जा रहा है कि आकाश और श्लोका की मुलाकात स्कूल में ही हुई थी। दोनों एक -दूसरे को बहुत अच्छे से जानते हैं। स्कूल की पढ़ाई के बाद श्लोका ने मास्टर्स लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+