रिलायंस जियो को लेकर मुकेश अंबानी ने दिया बड़ा बयान, नए यूजर को मार्च 2017 तक मिलेगा ऑफर
मुकेश अंबानी ने कहा कि आधार कार्ड की मदद से जियो कार्ड के एक्टिवेशन के काम में तेजी आई। जियो ने मोबाइल नंबर पोर्टबिलिटी की सुविधा भी शुरु की है।
मुंबई। रिलायंस जियो को लॉन्च करने के तीन महीने बाद कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने गुरुवार को यूजर्स को शुक्रिया कहा। उन्होंने बताया कि जियो वेलकम ऑफर को लॉन्च करने का मकसद फीडबैक पाना था। उन्होंने घोषणा की कि 4 दिसंबर से जुड़ने वाले नए ग्राहकों को जियो वेलकम ऑफर का फायदा 31 मार्च 2017 तक मिलेगा।

'जियो का डाटा नेटवर्क बेहद मजबूत'
अंबानी ने कहा, 'जियो में भरोसे के लिए शुक्रिया। बीते तीन महीनों में हर दिन जियो के कम से कम 6 लाख नए यूजर बढ़े। यह नो योर कस्टमर (KYC) पर आधारित सेवा है। हमने E-KYC को भी बढ़ावा दिया है।' उन्होंने कहा कि जियो का डाटा नेटवर्क बेहद मजबूत है। हर जियो स्टोर में बेहतर कस्टमर सर्विस मिलती है।

पांच मिनट में एक्टिवेट होगा कनेक्शन
मुकेश अंबानी कहा, 'दूसरी कंपनियों की तुलना में जियो यूजर 25 फीसदी ज्यादा डाटा प्रयोग कर रहे हैं। पिछले तीन महीनों से हर दिन जियो के साथ 6 लाख नए यूजर्स जुड रहे हैं। 5 मिनट में जियो की सिम चालू हो जाती है।'

तीन कंपनियों पर साधा निशाना
दूसरी कंपनियों पर निशाना साधते हुए अंबानी ने कहा, 'तीन टेलीकॉम कंपनियों ने जियो की 900 करोड़ कॉल को ब्लॉक किया। 92 फीसदी जियो यूजर्स का अनुभव बहुत ज्यादा अच्छा रहा है। वहीं सिर्फ 8 फीसदी यूजर्स को कंजेक्शन का सामना करना पड़ा है।'

'आधार कार्ड से आई तेजी'
मुकेश अंबानी ने कहा कि आधार कार्ड की मदद से जियो कार्ड के एक्टिवेशन के काम में तेजी आई। जियो ने मोबाइल नंबर पोर्टबिलिटी की सुविधा भी शुरु की है। 4 दिसंबर से नए जियो यूजर्स को 31 मार्च,2017 तक वॉयस कॉल, इंटरनेट डाटा सबकुछ फ्री मिलेगा। इस ऑफर को जियो हैप्पी न्यू ईयर ऑफर कहा जाएगा।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications