गौरी लंकेश हत्या मामला LIVE: जांच के लिए गठित SIT का आईजी पुलिस बीके सिंह करेंगे नेतृत्व

नई दिल्ली। पत्रकार गौरी लंकेश की बेंगलुरु के राजाराजेश्वरी नगर स्थित उनके आवास पर हत्या के बाद से ही देश भर में माहौल गर्म है। मंगलवार रात करीब 8 बजकर 30 मिनट पर गौरी लंकेश की उनके घर पर ही अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गौरी लंकेश देश की पत्रकारिता में बड़ा नाम थीं, उनकी पहचान कट्टर दक्षिणपंथी ताकतों के खिलाफ लड़ाने वाली पत्रकार की थी। गौरी लंकेश साप्ताहिक मैग्जीन 'लंकेश पत्रिके' की संपादक थीं। वो अखबारों में कॉलम भी लिखती थीं। टीवी न्यूज चैनल डिबेट्स में भी वो एक्टिविस्ट के तौर पर शामिल होती थीं। अभी तक उनकी हत्या के मामले में हत्यारा पकड़ा नहीं जा सका है।

गौरी लंकेश मर्डर LIVE: अभी तक नहीं पकड़ा गया हत्यारा

यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स-

  • गौरी लंकेश की हत्या मामले में जांच के लिए गठित SIT का नेतृत्व करेंगे आईजी पुलिस बीके सिंह
  • पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या मामले की जांच के लिए बेंगलुरू पहुंची विशेष जांच टीम (SIT)
  • इंद्रजीत ने कहा- उन्होेंने गौरी के खिलाफ कुछ पंफलेट छपवाए थे। मामले को हर एंगल से देखा जाना चाहिए। न्याय होना चाहिए।
  • इंद्रजीत ने कहा कि गौरी नक्सलियों के पुनर्वास के लिए काम कर रही थीं। वो कुछ को मुख्यधारा में लाईं भी थीं लेकिन उनके खिलाफ बहुत सी आवाजें थीं।
  • इंद्रजीत ने कहा- 14 साल से उसने अपनी बचत से बिना किसी विज्ञापन के प्रकाशन जारी कर रखा था। पिता की विरासत को चलाती रही, मुझे उस पर गर्व है।
  • इंद्रजीत ने कहा कि - मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि परिवार चाहता है कि हम सीबीआई को मामला दे सकते हैं। मैं इसकी सराहना करता हूं, हम सिर्फ न्याय चाहते हैं।
  • इंद्रजीत ने कहा- वो विचारधारा से मजबूत थी। वो चाहे नक्सलियों के बारे में हो या फिर राइट विंग के। हम उसे न्याय दिलाने की हरसंभव कोशिश करेंगे।
गौरी लंकेश मर्डर LIVE: भाई इंद्रजीत ने कहा- हम एसआईटी की हर मदद करने को तैयार
  • इंद्रजीत ने कहा- गौरी ने नक्सलियों के साथ जो किया वह सराहनीय था, वह उन्हें मुख्यधारा में लाने की कोशिश कर रही थी।
  • गौरी के भाई इंद्रजीत ने कहा- हम एसआईटी को हर तरह से मदद करने को तैयार हैं।

गौरी की हत्या के बाद राज्य सरकार ने एसआईटी गठित कर दी है और फिलहाल दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि राजनीतिक माहौल की सरगर्मी अपने चरम पर है। उनकी हत्या पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा था कि गौरी की हत्या में भी वही हथियार इस्तेमाल हुए हैं जो कलबुर्गी और पनसरे की हत्या में हुए। सिद्धारमैया ने कहा कि मामले की सीबीआई जांच से भी इंकार नहीं किया, उन्होंने कहा कि जांच सीबीआई दो जाए या नहीं इसको लेकर डीजीपी गृह मंत्रालय से बात करेंगे और इस पर फैसला करेंगे।

हत्या पर राहुल गांधी ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है, कट्टरपंथियों के खिलाफ आवाज उठाने वाली वरिष्ठ पत्रकार की हत्या कर दी गई। मैं गौरी शंकर के परिवार वालों से कहना चाहता हूं कि पूरा देश उनके साथ है। राहुल गांधी ने कहा कि सच्चाई को कभी दबाया नहीं जा सकता है, इशकी कोशिश जरूर हो रही है।

राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह आरएसएस और भाजपा की विचारधारा है, सच्चाई को दबाने की, लेकिन यह नहीं किया जा सकता है, आप कितनी भी कोशिश कर लीजिए, सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता है। आपको बता दें कि गौरी लंकेश की हत्या के बाद उनके भाई इंद्रजीत ने हत्या की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमें पुलिस पर भरोसा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+