MSSC Scheme: अचानक पोस्ट ऑफिस पहुंचीं स्मृति ईरानी, लाइन में लगकर खुलवाया खाता, जानिए इस स्कीम के बारे में

Mahila Samman Saving Certificate: भारत सरकार की ये योजना साल 2025 तक के लिए है।

MSSC Scheme

MSSC Scheme: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी अक्सर अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट से सबको हैरान कर देती हैं। विरोधियों को मुंह तोड़ जवाब देना हो या फिर खुद का मजाक उड़ाना हो, स्मृति ईरानी हर जगह अव्वल रहती हैं। बुधवार को भी उन्होंने एक चौंकाने वाला काम किया।

अचानक पोस्ट ऑफिस पहुंचीं स्मृति ईरानी

वो अचानक दिल्ली के संसद मार्ग पर स्थित मुख्य डाकघर पहुंच गईं, अपने बीच केंद्रीय मंत्री को यूं पाकर हर कोई हैरान रह गया। स्मृति ईरानी ने वहां आम लोगों की तरह लाइन में खड़े होकर 'महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र' अकाउंट खुलावाया और लोगों को इस योजना का लाभ बताया।

MSSC स्‍कीम का ऐलान वित्तमंत्री ने किया था

स्मृति ईरानी ने अपना अकाउंट वैसे ही खुलवाया जैसे कि एक आम आदमी खुलवाता है। खाता खुलवाने के बाद कंप्यूटर के जरिये निकाली गई पासबुक भी उन्हें दी गई और इस दौरान स्मृति ईरानी ने वहां मौजूद लोगों से बातें भी की और इस योजना के बारे में भी लोगों को बताया। आपको बता दें कि MSSC स्‍कीम का ऐलान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023-24 में भी किया था। सरकार ने इस योजना के जरिए महिला सशक्तिकरण के तहत एक अहम कदम भी उठाया है।

क्‍या है MSSC स्‍कीम? क्या है इसके फायदे?

  • MSSC स्‍कीम का पूरा नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना यानी कि Mahila Samman Saving Certificate है।
  • इस स्कीम के तहत महिलाओं और बच्चियों को 7.5 फीसदी सालाना ब्‍याज मिलेगा।
  • इस स्कीम में साल में दो बार सिर्फ पैसा जमा करना पड़ता है।
  • ये स्कीम दो साल के लिए है, जिसमें आपको कुल मिलाकर चार बार पैसा जमा करना होगा
  • जो कि आपको दो साल बाद इंटरेस्ट के तहत प्राप्त होगा।
  • इस स्कीम के जरिए आप दो लाख तक रु जमा कर सकते हैं।
  • इस स्कीम की खास बात ये है कि जिस दिन ये खाता खोला जाएगा उस दिन जो इंटरेस्ट रेट होगा वो ही मैच्‍योरिटी तक भी होगा।
  • खाते की अवधि के दौरान ब्याजदर में जो भी परिवर्तन होगा उससे आपके खाते पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
  • MSSC स्‍कीम डाकघरों और बैंकों दोनों जगह मौजूद है।
  • MSSC स्‍कीम का खाता को कोई भी उम्र की महिला कभी भी खोल सकती है।
  • अगर लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम है तो उसके नाम पर उसका अकाउंट उनके मां-पिता या अभिभावक खोल सकते हैं।
  • इस अकाउंट को खुलवाने के लिए व्यक्ति के पास उसका आईडी प्रूफ ( आधार कार्ड/पैन कार्ड या वोटर आईडी) और दो फोटो होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+