नुकसानदायक नहीं फायदेमंद है मैगी में मौजूद MSG
स्कूल हो या घर, ऑफिस हो या बसस-ट्रेन, हर जगह मैगी की चर्चा है। और चर्चा के आते ही एक ही बात मुंह से निकलती है, "भाई इसे मत खाना इसमें एमएसजी है!!!" हमने एमएसजी के बारे में बहुत कुछ सुना है कि यह एक नुकसानदायक तत्व है, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। चलिये पता करते हैं कि शरीर की आंतरिक प्रक्रियाओं को संतुलित रखने में यह कितना मददगार है।
एमएसजी के गुणकारी लाभ
- एमएसजी उन लोगों के लिये सर्वोत्तम पोषक तत्व है, जिन्हें डॉक्टर ने नमक खाने से मना किया है। यह सोडियम की कम मात्रा के साथ भोजन को स्वादिष्ट बना देता है।
- अगर आप साधारण नमक की जगह एमएसजी इस्तेमाल करें, तो सोडियम का इनटेक 40 प्रतिशत तक घट जायेगा और स्वाद वैसे का वैसा ही रहेगा।
- ग्लूटमेट एक गैरजरूरी एमीनो एसिड है। यानी इससे हम खायें चाहे नहीं, शरीर में कोशिकाओं के अंदर यह खुद-ब-खुद बन जाता है।
- प्राकृतिक रूप से पैदा होने वाली सब्जियों में भी ग्लूटमेट होता है। खास कर मशरूम में तो जरू। और चीज़ में भी यह पाया जाता है।
- शरीर के अंदन बनने वाला या भोजन में लिया जाने वाला ग्लूटमेट शरीर में नई कोशिकाएं बनाने का काम करता है। ऊर्जा का संचार भी।
अब सवाल यह उठता है कि जब एमएसजी इतना ज्यादा गुणकारी है, तो इस पर प्रतिबंध क्यों?
रिसर्च ने इस बात की पुष्टि की है कि हमारा शरीर कोशिकाओं के अंदर बनने वाले ग्लूटमेट और भोजन के साथ लिये जाने वाले ग्लूटमेट में फर्क नहीं क रपाता है। और यह सभी को पता है कि टेस्ट को बेहतर बनाने के लिये बहुत थोड़ी मात्रा में इसे डाला जाता है।
कई सारे रिसर्च पेपर प्रस्तुत किये गये हैं, जिनमें साफ कहा गया है कि एमएसजी शरीर को बनाने का काम करता है।
कहां से आया यह बैड एमएसजी?
एमएसजी का नाम आते ही मैगी पर प्रतिबंध की घोषणा कर दी गई। असल में यह बैड एमएसजी 1968 में आया चीन से आया, जब रॉबर्ट हो मैन क्वॉक चीनी रेस्तरां में भोजन करने के बाद बीमार पड़ गये। रॉबर्ट ने "चाईनीज़ रेस्टोरेंट सिंड्रोम" की संज्ञा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि इसमें एमएसजी पाया गया जिसकी वजह से मेरा स्वास्थ्य गड़बड़ हो गया। उन्होंने न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन को एक पत्र भी लिखा।
उस वक्त यह खबर पूरी दुनिया में फैल गई कि एमएसजी बेहद खतरनाक तत्व है। और तब से लेकर आज तक भले ही तमाम रिसर्च इस बात को गलत साबित कर चुके हैं, लेकिन बदनाम एमएसजी को लोग स्वीकारने को तैयार नहीं हैं।
अचानक जब मैगी की बात आयी और उसमें एमएसजी पाया गया, उसे हानिकारक बता दिया गया। जबकि एफडीए ने इसे सुरक्षित घोषित कर रखा है।
नोट- यह रिपोर्ट स्कूलपेज में छपे लेख का अनुवाद है।













Click it and Unblock the Notifications