क्या मैगी नूडल्स में वाकई में लेड मौजूद है?
बेंगलुरु। सीसा एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला तत्व है, जब कोई भी जीव इसे खाता है या सांस के माध्यम से अंदर लेता है, तो उससे कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। यहां तक नर्वस सिस्टम भी खराब हो जाता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार हर साल 1.43 लाख लोगों की मौत लेड प्वाइजनिंग की वजह से होती है। खास कर विकासशील देशों में ऐसा ज्यादा होता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अभी तक अब तक कोई मानक ऐसा नहीं बना, जिसमें यह कहा जा सके कि लेड की सुरक्षित मात्रा कितनी हो सकती है।
लेड पेंट, नदियों, झीलों, आदि के पानी में, हवा में, खाने में, जमीन के अंदर से निकलने वाले पानी में भी हो सकता है। यानी अगर पेंट होने के बाद आपका बच्चा दीवार चाट रहा है, तो उसके शरीर में लेड पहुंच रहा है। यह अभी तक साफ नहीं है कि मैगी नूडल्स में लेड है या नहीं। जांच अभी जारी है।
बाकी नूडल्स का क्या?
मैगी में एमएसजी पाये जाने पर उस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। क्या सरकार बाकी नूडल्स को चेक करेगी? यह सबसे बड़ा सवाल है, क्योंकि बाजार में दर्जनों प्रकार के नूडल्स ब्रांड बिक रहे हैं। उनमें एमएसजी की कितनी मात्रा है? उनमें लेड है या नहीं? यह पता करना बेहद जरूरी है।
क्या है आपकी राय? दीजिये जवाब पोल में-
नोट- यह रिपोर्ट स्कूलपेज में छपे लेख का अनुवाद है।













Click it and Unblock the Notifications