MPSC परीक्षा टलने पर बोले महाराष्ट्र सीएम ठाकरे, दो-तीन महीने नहीं कुछ ही हफ्ते में होंगे एग्जाम
मुंबई। सीएम उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की परीक्षा फिलहाल कुछ दिनों के लिए टाल दी है। गुरुवार को सीएम ठाकरे ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार छात्रों की भावनाओं के साथ खेलना नहीं चाहती, लेकिन वो उनके स्वास्थ्य के साथ भी नहीं खेल सकती। उन्होंने आगे कहा कि ये जो अतिरिक्त समय मैं चाह रहा हूं वो इसलिए ताकि स्टाफ और अन्य जरूरी चीजों को बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सके। ठाकरे ने कहा कि मैं छात्रों के अभिभावकों से अपील करता हूं कि वो किसी भी राजनीतिक बहकावे में न फंसे। उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि परीक्षा की तारीखा दो-तीन महीने नहीं बल्कि कुछ दिनों के लिए टाली गई है। परीक्षा एक हफ्ते के भीतर ही होगी।

आपको बता दें कि परीक्षा की तारीख टाले जाने के बाद गुरुवार को परीक्षार्थियों ने पुणे में प्रदर्शन किया था। ठाकरे ने कहा कि कोरोना का प्रकोप फिर से बढ़ रहा है और मुंबई में ये काफी ज्यादा है। ऐसे कर्मचारियों की जांच करनी होगी जो इस दौरान छात्रों के साथ होंगे। जो कर्मचारी कोरोना निगेटिव होंगे वहीं छात्रों के साथ होंगे ताकि किसी भी तरह की हानि न हो।
गौरतलब है कि एपीएससी 2020 परीक्षा बीते एक साल में 5वीं बार टाली गई है। इससे कई के भविष्य खतरे में पड़ गए हैं। इसे लेकर महाराष्ट्र में राजनीति भी तेज हो गई है। बीजेपी नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले को गलत बताया है। वहीं कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण अपनी ही सरकार के इस फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। चव्हाण का कहना है कि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा टाली नहीं जानी चाहिए। परीक्षा तय समय और तय तारीख पर ही होनी चाहिए।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications