अगर चाहते हैं आपके बच्चे रहें सुरक्षित, तो बनिए इस लड़ाई का हिस्सा

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। सांसद (राज्‍यसभा) और टक्‍नोलॉजी उद्यमी राजीव चंद्रशेखर ने बाल यौन अत्‍याचार की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता जाहिर की है। बीते सप्‍ताहर दिल्‍ली में हुए चार साल की मासूम बच्‍ची से बलात्‍कार के मामले में राजीव चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से गुहार लगाई है कि बाल यौन उत्‍पीड़न जैसी जघन्‍य घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कानून बनाएं जाएं। इसके लिए राजीव चंद्रशेखर ने एक हस्‍ताक्षर अभियान भी चलाया है।

पढ़ें यौन उत्‍पीड़न से जुड़ी अन्‍य खबरें

MP Rajeev Chandrashekhar launches signature campaign
आपको बताते चलें कि राजीव चंद्रशेखर देश के सिल्‍कॉन वैली कहे जाने वाले शहर बैंगलोर से ताल्‍लुक रखते हैं। बैंगलोर में हुए बाल यौन उत्‍पीड़न की दो घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा कि मैं खासा आहत हूं। उन्‍होंने कहा कि हमे शर्म महसूस होती है कि हम अपने बच्‍चों की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं कर पाते।

उन्‍होंने कहा कि बतौर राज्‍यसभा सांसद मैं अपनी सारे श्रोतों का प्रयोग करुंगा ताकि हम अपने बच्‍चों को सुरक्षित रख सकें। राजीव चंद्रशेखर ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से गुहार लगाई है कि इस जघन्‍य अपराध को रोकने के लिए कड़े कानून बनाए जाएं।

अपनी मांग को मजबूत करने के लिए राजीव चंद्रशेखर ने एक हस्‍ताक्षर अभियान भी शुरु किया है और लोगों से निवेदन किया है कि वो हस्‍ताक्षर याचिका पर हस्‍ताक्षर कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं ताकि मजबूती से इस मुद्दे को पीएम मोदी के सामने रखा जा सके। क्लिक करें और इस हस्‍ताक्षर अभियान का हिस्‍सा बनें ताकि आपके बच्‍चे सुरक्षित रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+